Tech Tonic with Munzir
Tech Tonic with Munzir
Aaj Tak Radio
Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or throw you into a whirlwind of challenges. He'll take you on a voyage to explore the uncharted waters of the future.In Tech Tonic, you can expect nothing less than a full-blown injection of trailblazing technology every week. But, alongside these revolutions, the tech world poses daily enigmas that could shatter your world completely. When will your intimate conversations inadvertently become public knowledge? When might your video calls turn into tools of extortion? When could your identity be stealthily swiped? These questions loom like shadows because, every day, countless individuals fall victim to unforeseen tech pitfalls. In this captivating podcast, the future of technology, along with tips and the intricacies of cybersecurity, will be unveiled each and every weekend. Stay tuned for an exhilarating ride through the fascinating world of tech!टेक जर्नलिस्ट टेक की दुनिया में क्या चल रहा है इसकी ख़बर तो होगी ही. टेक जर्नलिस्ट मुन्ज़िर अहमद इस पॉडकास्ट में आपको हर हफ़्ते ये बताएंगे — किस तरह से टेक्नोलॉजी आपकी लाइफ़ आसान और मुश्किल बना सकती है और फ्यूचर में क्या आने वाला है. हर हफ्ते आपको Tech Tonic में मिलेगा ग्राउंडब्रेकिंग टेक का पूरा डोज़. बदलाव के साथ साथ टेक की दुनिया में हर दिन ऐसे चैलेंजेज हैं जो आपकी ज़िंदगी पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं. कब आपके बेडरूम की बातें लीक हो जाएँ, कब आपका वीडियो कॉल स्कैमर्स के लिए ब्लैकमेलिंग टूल बन जाए, कब आपकी आईडेंटिटी ही चोरी हो जाए, कोई पता नहीं. क्योंकि हर दिन देश में हज़ारों लोग विक्टिम बन रहे हैं. इस पॉडकास्ट में फ्यूचर टेक, टिप्स से लेकर साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी चीजों से जुड़ा डोज़ मिलेगा...हर मंगलवार.
आपका फोन हैक हुआ है या नहीं ऐसे पता लगाएं!!: Tech Tonic, EP  14
स्मार्टफोन में मैलवेयर अटैक इन दिनों कॉमन हो चुका है. फोन हैक होने के बाद भी लोगों को पता नहीं चलता कि उनका फोन हैक हो गया है. फोन हैक होना या फोन में मैलवेयर के आ जाने से यूजर का बड़ा नुकसान होता है. साइबर क्रमिनिल्स फोन को रिमोटली ऐक्सेस करके वो सबकुछ कर सकते हैं जो आप अपने फोन में करते हैं. फोन का डेटा चोरी करने से लेकर स्क्रीन पर आप क्या कर रहे हैं, क्या देख रहे हैं सबकुछ रिकॉर्ड करके साइबर क्रिमिल्स आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं और अकाउंट भी खाली कर सकते हैं. TechTonic With Munzir के इस नए एपिसोड में Munzir बताएंगे कि ऐसे कौन से साइन हैं जिससे आप समझ सकें कि आपका फोन हैक हो चुका है. फोन से मैलवयेर कैसे हटाएं इसके बारे में भी बात करेंगे.
Jan 23, 2024
15 min
QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं तो सावधान: Tech Tonic Ep 13
QR कोड स्कैन करके इन दिनों ज्यादातर लोग पेमेंट करते हैं. लेकिन QR कोड को मैनिपुलेट करके साइबर क्रिमिनल्स लोगों के अकाउंट खाली कर रहे हैं. यही नहीं, QR कोड स्कैन करने से मोबाइल भी हैक हो सकता है. Palo Alto Network की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ बंगलुरू में ही 20 हजार से ज्यादा QR Code वाले स्कैम सामने आए हैं. TechTonic के इस एपिसोड में Munzir Ahmad बताएंगे कि QR कोड स्कैम क्या है, QR कोड स्कैम को कैसे अंजाम दिया जा रहा है और आप इस तरह के स्कैम से कैसे बच सकते हैं. एपिसोड के आखिर में Tech Tip सेग्मेंट में आपके लिए एक खास टेक टिप भी है जो आपको स्पैम कॉल्स और फ्रॉड कॉल्स से निजात दिलाएगा.
Jan 16, 2024
10 min
कोहली समेत दुनिया के टॉप एथलीट्स का फेवरेट होने का दावा कर रहे 'WHOOP' बैंड में क्या है? Tech Tonic, Ep12
ODI World Cup के दौरान Virat Kohli के हाथ में एक ख़ास तरह का बैंड लोगों ने नोटिस किया था. इसके बाद से ये बैंड भारत में वायरल हो गया. मीडिया में इसे रहस्यमयी बैंड बताया गया जो विराट कोहली की फ़िटनेस का राज है. बताया गया कि इस बैंड से ही दुनिया के टॉप एथलीट्स अपनी फ़िटनेस मेनटेन करते हैं. बहरहाल, ये कोई रहस्यमयी बैंड नहीं है, बल्कि ये WHOOP 4.0 बैंड है जिसे अमेरिकी कंपनी WHOOP ने बनाया है. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल फ़ेल्प्स से लेकर लिब्रॉन जेम्स तक इस बैंड के दीवाने हैं. TechTonic के इस एपिसोड में Munzir Ahmad बताएँगे कि ये बैंड काम कैसे करता है और इसके फ़ीचर्स क्या हैं. Munzir इस Whoop 4.0 बैंड को दो हफ़्तों से यूज कर रहे हैं और इस आधार पर इस एपिसोड में इस बैंड की तमाम बातें आपके साथ शेयर करेंगे. WHOOP के CEO Will Ahmad ने Aaj Tak Radio को बताया है कि इस बैंड को भारत में इसी साल लॉन्च किया जाएगा.
Jan 9, 2024
19 min
बेडरूम के वीडियो कैसे लीक हो जाते हैं, तुरंत सुधार लें ये गलती: Tech Tonic, Ep 11
हाल ही में मुंबई में एक YouTuber के घर के अंदर का वीडियो लीक हो गया. समय समय पर ऐसा होता रहता है. लोगों के प्राइवेट वीडियोज लीक हो जाते हैं. लोगों को लगता है कि CCTV कैमरा से ही वीडियोज लीक होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. इन दिनों घर में कई ऐसे डिवाइसेज लगे होते हैं जिससे वीडियोज लीक हो सकते हैं. घर के अंदर CCTV लगाने से लेकर टीवी और लैपटॉप से Footage लीक होने तक.. कौन लीक करता है, कैसे Videos Leak होते हैं और कैसे इससे बचाव कर सकते हैं. Tech Tonic के नए एपिसोड में Munzir Ahmad बताएंगे फुटेज लीक से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे
Jan 2, 2024
14 min
एक मैसेज और लोग गंवा रहे लाखों-करोड़ों, तेजी से फैल रहा स्कैम, कैसे हो रहा ये स्कैम और कैसे करें बचाव: Tech Tonic, EP 10
WFH फ्रॉड में ऐसे लोगों को फंसा रहे स्कैमर्स पार्ट टाइम जॉब बता कर कहा जाता है कि दिन के 20-30 इंस्टा हैंडल और यूट्यूब वीडियो लाइक करने हैं जिसके लिए पैसे मिलेंगे. शाम तक स्कैमर्स उनके बैंक अकाउंट में पैसे डाल देते हैं. पैसे मिलने के बाद लोगों को भरोसा हो जाता है कि ये काम सही है. यहीं से शुरू होता है स्कैमर्स का नेक्स्ट स्टेप… इस स्कैम के विक्टिम्स ने आज तक डिजिटल को बताया कि स्कैमर्स पूरे दिन अलग अलग अकाउंट का हैंडल भेजते हैं और ये उन्हें अपने अकाउंट से फ़ॉलो करते हैं. इसी तरह YouTube वीडियो लाइक करने का भी टास्क होता है. टास्क पूरा होते ही स्कैमर्स विक्टिम के बैंक अकाउंट में पैसे भेज देते हैं. इसके बाद विक्टिम्स को टेलीग्राम ग्रुप में ऐड किया जाता है जिसमें कुछ लोग पहले से होते हैं. ग्रुप में ऐड करने के बाद बताया जाता है कि आपको अगर और पैसे कमाने हैं तो कुछ टास्क दिए जाएंगे जिन्हें ग्रुप के साथ मिल कर कंप्लीट करना है. चूँकि उस ग्रुप में पहले से काफ़ी लोग होते हैं, इस वजह से विक्टिम को आसानी से भरोसा भी हो जाता है. दूसरी बात ये भी कि विक्टिम के अकाउंट में हर दिन कुछ पैसे स्कैमर्स भेजते रहते हैं, ताकि विक्टिम्स का भरोसा बना रहे.
Dec 26, 2023
15 min
हार्ट रेट मॉनिटर से ले कर पेमेंट तक, सबकुछ कर रही स्मार्ट रिंग, क्या यही है फ्यूचर?: Tech Tonic, Ep 09
स्मार्ट रिंग इन दिनों चर्चा का विषय है. धीरे धीरे कई कंपनियों ने स्मार्ट रिंग्स लॉंच कर दिये हैं. ऐपल ने भी स्मार्ट रिंग के लिए पेटेंट फाइल किया है. बुख़ार, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल से लेकर पेमेंट तक, सबकुछ स्मार्ट रिंग से हो रहा है. क्या आने वाले समय में स्मार्ट रिंग स्मार्ट वॉच को रिप्लेस कर देगा? क्या है स्मार्ट रिंग, कैसे काम करता है और क्या आपको भी स्मार्ट रिंग ख़रीदना चाहिए? स्मार्ट रिंग का फ्यूचर क्या? जानेंगे सबकुछ इस एपिसोड में.
Dec 19, 2023
15 min
OpenAI का AGI 'Q Star' इंसानों को कंट्रोल करने लगेगा?; Tech Tonic, Ep 08
AI क्या कर सकता है? क्या वो ये सब कर सकता है जिसके लिए पहले एक खास तरह की sepcialization चाहिए होती थी... जैसे आपकी जॉब में मदद कर सकता है, आपको ज़्यादा एफिशिएंट बना सकता है, पैसे कमाने में मदद कर सकता है. आप AI से ऐप बनवा सकते हैं, वेबसाइट डिज़ाइन करा सकते हैं और सैकड़ों ऐसे काम करवा सकते हैं जिसे करने में लोगों को महीनों लगते थे AI उन्हें सेकंड्स में कर देता है. यानी AI इंसानों का एक बढ़िया हेल्पर है लेकिन इसके लिए भी ह्यूमन इंटरवेंशन की ज़रूरत होती है. अब आते हैं AGI पर.. AGI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वो एडवांस रूप है जो कमोबेश इंसानों की तरह सोच सकता है और फ़ैसले भी ले सकता है. इंसानों की तरह सीख सकता है और ख़ुद से काम कर सकता है. AI की तरह ये सिर्फ़ आपके सवालों के जवाब या फिर टास्क परफ़ॉर्म नहीं करता, बल्कि ये ख़ुद से इंसानों की तरह ही नए टास्क डिज़ाइन भी कर सकता है. ये AGI इतना आगे बढ़ सकता है कि अगर उसे किसी चीज की जानकारी नहीं है तो ख़ुद से ही इंटरनेट से सीख लेता है. मौजूदा AI मॉडल को शुरुआती तौर पर इंसान ही ट्रेन करते हैं और जो डेटा AI टूल में नहीं फ़ीड किया जाता उसका जवाब AI टूल के पास नहीं होता है. लेकिन AGI के साथ यही खास बात है कि अगर उसे डेटा के साथ ट्रेन नहीं भी किया गया तो वो ख़ुद इंटरनेट से जा कर सीख सकता है और इसके लिए किसी इंसान के इंटरवेंशन की ज़रूरत भी नहीं होती। AGI के बारे में ऐसी और मज़ेदार और चौंकाने वाली जानकारियां सुनिए हमारे टेक पॉडकास्ट 'टेक्टोनिक' आजतक रेडियो ऐप या आपके फेवरेट ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर
Dec 12, 2023
13 min
Google सर्च बदलने वाला है.. कंपनी के सीक्रेट प्रोजेक्ट Magi का खुलासा: Tech Tonic, Ep 07
सर्च इंजन की दुनिया में Bing लगातार Google को टक्कर देता रहा है, लेकिन गूगल के एक सीक्रेट प्रोजेक्ट Magi से जुड़ी ख़बर लीक हुई है. इसमें कहा जा रहा है कि गूगल इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर इसलिए काम कर रहा है ताकि वो मोबाइल फ़ोन इंडस्ट्री में टिका रहे. हमारे सबके फ़ोन में गूगल डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र दिया जाता है तो अब नया क्या होने वाला है और क्या गूगल सर्च इंजन को भी इंटिग्रेटेड AI मिलेगा जैसा कि Bing में ChatGPT है. Search Engine Optimizers को इससे क्या खतरा है? जानने के लिए सुनिए हमारा टेक पॉडकास्ट 'Tech Tonic' मुंज़िर अहमद के साथ आज तक रेडियो के ऐप या दूसरे ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर.
Dec 5, 2023
16 min
Steve Jobs 12 साल में जो कर ना सके, Altman ने 5 दिन में कर दिखाया: Tech Tonic, Ep 06
हाल ही में OpenAI के फाउंडर सैम अल्टमैन (Sam Altman) को कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डिरेक्टर्स ने ये कहते हुए निकाल दिया था कि वो एक अच्छे टीम लीडर नहीं बन सकते थे या उनकी इस काबिलियत पर डिरेक्टर्स को शक है. 1985 में ऐसा ही वाक़या हुआ था स्टीव जॉब्स के साथ, जब उनके या बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के आइडियाज़ या व्यूज एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे थे. स्टीव जॉब्स को एप्पल में वापसी करने में करीब 15 साल लग गए थे, लेकिन सैम ऑल्टमैन ने ये 5 दिन में कर दिखाया... मगर कैसे, जानने के लिए सुनिए टेक वर्ल्ड से जुड़ा पॉडकास्ट 'Tech Tonic' का ये एपिसोड मुन्ज़िर अहमद के साथ "आजतक रेडियो" या अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर
Nov 28, 2023
12 min
2035 तक आपके हाथों से गायब हो जाएंगे स्मार्टफोन्स!: Tech Tonic, Ep 05
तकनीक रोज़ बदल रही है, इतनी ज़्यादा कि कई बार लगता है हम जादू काल में रह रहे हों. उड़नेवाली कारों के बारे में कुछ साल पहले तक सपने देखे जा रहे थे, अब ये हकीकत होने जा रहा है. इसी तरह स्मार्टफोन्स के बदलते रूप रोज़ हैरान कर रहे हैं. पहले ये छोटा होता गया और अब तरह तरह के फंक्शंस से लदा हुआ आ रहा है. असल में आप जो कुछ कल्पना कर सकते हैं तकनीक उसे सच बना सकती है. आपने मूवीज़ में देखा होगा कैसे लोगों को फोन की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि पलक झपकते ही हवा में होलोग्राफिक इंटरफेस बन जाता है. या फिर बाजू पर बने टैटू को फोन की तरह कैसे इस्तेमाल कर लिया जाता है. मूवी मेकर्स की कल्पना देखकर लगने लगा है कि फोन स्क्रीन धीरे धीरे खत्म हो जाएंगी, उनकी जगह क्या होनेवाला है इसके बारे में जानने के लिए सुनिए हमारा नया नवेला पॉडकास्ट "टेक्टोनिक विद मुन्ज़िर अहमद".
Nov 21, 2023
14 min
Load more