Show notes
स्मार्टफोन में मैलवेयर अटैक इन दिनों कॉमन हो चुका है. फोन हैक होने के बाद भी लोगों को पता नहीं चलता कि उनका फोन हैक हो गया है. फोन हैक होना या फोन में मैलवेयर के आ जाने से यूजर का बड़ा नुकसान होता है. साइबर क्रमिनिल्स फोन को रिमोटली ऐक्सेस करके वो सबकुछ कर सकते हैं जो आप अपने फोन में करते हैं. फोन का डेटा चोरी करने से लेकर स्क्रीन पर आप क्या कर रहे हैं, क्या देख रहे हैं सबकुछ रिकॉर्ड करके साइबर क्रिमिल्स आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं और अकाउंट भी खाली कर सकते हैं. TechTonic With Munzir के इस नए एपिसोड में Munzir बताएंगे कि ऐसे कौन से साइन हैं जिससे आप समझ सकें कि आपका फोन हैक हो चुका है. फोन से मैलवयेर कैसे हटाएं इसके बारे में भी बात करेंगे.


