
Vidyantriksh Parenting Series | Ep8 | Let Them Show-Off | शो ऑफ भी करने दें बच्चों को | TeacherParv Podcasts
Vidyantriksh Parenting Series | Ep8 | Let Them Show-Off | शो ऑफ भी करने दें बच्चों को| TeacherParv Podcasts
(Amit Dagar & Dr Aarti)
शो ऑफ भी करने दें बच्चों को।
बहुत बार आपने देखा होगा कि बच्चे (काफी बड़े होने तक भी) हमें ऐसी बातें बताते हैं जो हमें पता होता है कि सच नही हो सकती। कभी ये खुद की तारीफ करते हुए ऐसा करते हैं और कभी कुछ ऐसी बातें बताकर जो उन्हें लगता है हमें अचंभित कर देंगी। इसे शो ऑफ कह सकते हैं। जब बच्चे ऐसा करते हैं तो ज्यादातर हम तुरन्त उन्हें बता देते हैं कि उनकी बात में कोई दम नही, कभी कह देते हैं कि बात झूठी है, कभी कि इतनी लंबी लम्बी क्यों फेंक रहा है आदि आदि। मत कीजिये ऐसा।
सोचिए, हम बड़ों को ईगो मसाज (अहम संतुष्टि) कितनी अच्छी लगती है। तो यही मसाज बच्चों को अच्छी क्यों नही लगेगी। इसलिए उन्हें भी इसका आनंद लेने का अधिकार दीजिए। करने दीजिए उन्हें शो ऑफ। जिस रिएक्शन की वो आपसे अपेक्षा रखते हैं वह दीजिए उन्हें। विश्वास कीजिये उनकी शो ऑफ का। समाज मे सौ लोगों की ईगो मसाज करते हैं, फिर अपने बच्चों को इसका आनंद देने में क्या नुकसान है। हर बार सही व्यवहार सिखाना जरूरी नहीं। ये भी व्यक्तित्व का हिस्सा है।
--- Send in a voice message: https://anchor.fm/teacherparv/messageThis podcast uses Anchor (from Spotify) for stats, tracking, and dynamic audio. What this means Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.
