Vidyantriksh Parenting Series | Ep2 | Let Them Learn | उन्हें सीखने दें | TeacherParv Podcasts
(Amit Dagar & Dr Aarti)
पेरेंटिंग और शिक्षा आने वाले समय के हिसाब से हो तो बेहतर।
11वीं में एक दिन पापा ने पूछा कि बताओ चेक ओर डिमांड ड्राफ्ट में क्या फर्क होता है। मुझे नही पता था। फिर क्या था, पहले की तरह डांट पड़ी। फिर जिस दिन डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की जरूरत पड़ी पता चल गया।
मुझे आज भी इनकम टैक्स के नियमों को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।
आज तक स्टेज पर खड़े होकर बोलने की जरूरत एक दो बार ही पड़ी है।
मैथ कमजोर था लेकिन आजतक उस वजह से कोई परेशानी नहीं हुई है।
कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि बच्चों को बहुत कुछ सीखाने की जरूरत नहीं होती सिवाय अपने पारिवारिक संस्कारों के। जब जरूरत पड़ती है बच्चे अपने हिसाब से सीख लेते हैं।
ओर यदि कोई एक चीज़ मुझे पेरेंटिंग के बारे में कहनी हो तो वो ये होगी कि आपके बच्चों में किसी प्रकार का डर बिल्कुल नही होना चाहिए। ये डर हम अनजाने में अपने बच्चों में डालते रहते हैं, ऐसा मत करो, वैसा मत करो आदि आदि कहकर। बेखौफ बच्चे कुछ भी कर सकते हैं जीवन मे। दूसरा, अपने बच्चों की सेल्फ एस्टीम को कभी चोट न पहुंचाए। खुद की नजरों में कमजोर होकर बच्चे कभी कभी तो जीवनभर नही सम्भल पाते।
--- Send in a voice message: https://anchor.fm/teacherparv/message


