
वाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी से लेकर टैरिफ़ प्राइस बढ़ने तक 2021 में कौन सी टेक ख़बरे छाई रहीं, सुनिए इस साल के आख़िरी सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, सूर्यकांत और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
Dec 29, 2021
1 hr

भारत में पहले डाटा प्रोटेक्शन लॉ के लिए का रास्ता साफ़ हो गया है. डाटा प्रोटेक्शन बिल पर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश की जा चुकी है. अब इस बिल में आपकी ऑनलाइन सुरक्षा के लिए क्या क्या प्रावधान हैं. इसी पर बात कर रहे इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव.
Dec 22, 2021
37 min

कैमरा, प्राइस, परफॉर्मेंस से लेकर इस साल के बेस्ट स्मार्टफ़ोन्स कौन से हैं? : सबका मालिक Tech, Ep 43
भारत स्मार्टफ़ोन्स का सबसे बड़ा बाज़ार है और स्मार्टफ़ोन कंपनियां साल भर ही नए-नए फ़ोन लॉन्च करती रहती हैं, तो इस साल के बेस्ट स्मार्टफ़ोन कौन से हैं? कैमरा, प्राइस, प्रोसेसर और परफॉर्मेंस से लेकर इस साल का सबसे दमदार स्मार्टफ़ोन कौन सा रहा? सुनिए 'सबका मालिक टेक' में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
Dec 15, 2021
45 min

सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक अगले साल तक भारत में शुरू हो सकती है. दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क का ये प्रोजेक्ट है, तो क्या इसके आने से Jio और Airtel का क्या होगा? कैसे काम करेगा ये और कितना महंगा होगा? इन्हीं सब बातों पर इस एपिसोड में अमन गुप्ता बात कर रहे हैं टेक एक्सपर्ट मानस तिवारी और मुन्ज़िर अहमद के साथ.
Dec 8, 2021
38 min

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने इस्तीफा दे दिया है और अब उनकी जगह कंपनी के सीटीओ पराग अग्रवाल नए सीईओ बने हैं. तो जैक डोर्सी ने इसे छोड़ क्यों दिया और पराग अग्रवाल को इसकी ज़िम्मेदारी क्यों मिली है. इसी पर इस एपिसोड में बात कर रहे हैं. मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव.
Dec 1, 2021
39 min

Airtel और Vodafone-Idea ने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ बढ़ा दिया है. क्या ये हाइक जरूरी था और इससे कंपनियों को क्या फायदा होगा, ग्राहकों को जेब ढीली करने के एवज में क्या मिलेगा, क्या आने वाले दिनों में ऐसे हाइक और देखने को मिलेंगे, Jio क्या करेगा और अगर सिम को पोर्ट करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो क्या ये समय सही है, इन सभी सवालों के जवाब सुनिए 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुंज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
Nov 24, 2021
34 min

इन दिनों कई ख़बरें आईं जब स्मार्टफ़ोन्स में ब्लास्ट हो गया, तो आख़िर इस तरह के स्मार्टफ़ोन फटने के पीछे क्या कारण होते हैं. यूज़र्स की किन ग़लतियों की वजह से स्मार्टफ़ोन फट जाता है और इससे बचें कैसे? सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में सिमरन श्रीवास्व, मुन्ज़िर अहमद और मानस तिवारी के साथ.
Nov 17, 2021
44 min

फेसबुक ने अपना नाम बदलकर मेटा (Meta) कर लिया है. अब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर जैसे ऐप्स पर भी मेटा की ब्रांडिंग दिखना शुरू हो गई है, तो इस मेटा को लाने के पीछे क्या कारण हैं. कौन से नए फ़ीचर्स और टेक्नोलॉजी पर इसके ज़रिए काम होगा और डेटा सुरक्षा को लेकर क्या चिंता बढ़ गई हैं? कहीं फेल तो नहीं हो जाएगा ज़करबर्ग का ये नया कॉन्सेप्ट? सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
Nov 10, 2021
33 min

JioPhone Next भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इस फोन को Google के पार्टनरशिप के साथ बनाया जा रहा है. तो ये स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल में कैसा है और क्या सबसे सस्ते स्मार्टफ़ोन के मामले में बेस्ट बाय ऑप्शन है? मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव इस फ़ोन को इस्तेमाल कर चुके हैं और वो इस 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में दे रहे हैं इसका फ़ुल रिव्यू.
Nov 3, 2021
40 min

WhatsApp दावा करता है कि उसका प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सिक्योर है. प्लेटफॉर्म पर शेयर होने वाले सभी मैसेज या मीडिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं. इसे कोई और एक्सेस नहीं कर सकता है. लेकिन, क्या सचमुच ऐसा है? कैसे चैट को डिलीट करें ताकि ये लीक न हो पाए? सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.प्रोड्यूसर: अमन गुप्तासाउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी
Oct 27, 2021
35 min
Load more
