Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल
Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल
GYANDUTT PANDEY
इस पॉडकास्ट में अपने आसपास के भ्रमण और मन में उठने वाले विचारों का विवरण है। उसमें वर्तमान है, अतीत भी। भविष्य की आशंकायें हैं और आशायेंं भी। उल्लास है और उदासी भी। इस में विचारोत्तेजक बैठकी भी जुड़ गई है - परस्पर बातों विचारों का आदान-प्रदान! बैठकी किसी भी आपसी समझ के मुद्दों पर हो सकती है है!
प्रेम सागर पाण्डेय, द्वादश ज्योतिर्लिंग के कांवर पदयात्री हनुमना के आगे
प्रेम सागर 12 ज्योतिर्लिंगों की कांवर पदयात्रा पर निकले हैं. मेरे ब्लॉग पर उनकी यात्रा के विवरण पोस्ट हो रहे हैं. यह पॉडकास्ट भी उसी कड़ी में है, जिसमें उनके साथ बात चीत समाहित है.
Sep 6, 2021
11 min
रिकंवच के बहाने देसी मिठाइयों और व्यंजनों पर बातचीत Post #13
रिकंवच के साथ साथ #गांवदेहात के व्यंजनों और मिठाइयों पर पॉडकास्ट. इसमें अनरसा, गुड़ की जलेबी, लेड़ुआ, लखटू, तिलवा, पिटिउरा, दलभरी आदि देसी भोज्य पदार्थों की बातचीत है, जो अब कम ही दिखते हैं. कृपया सुना जाए!
Jul 31, 2021
15 min
ओम प्रकाश यादव, वॉचमैन Post #12
वह गरीब विपन्न व्यक्ति है जो अपनी ईमानदारी, काम में मुस्तैदी और प्रतिबद्धता के बल पर अपनी जीविका चला ले रहा है. गांव देहात में नियमित काम की व्यापक कमी के बावजूद.
Jul 27, 2021
4 min
अगियाबीर के पुरातात्विक अन्वेषक डा. अशोक कुमार सिंह के संस्मरण Post #11
डा. अशोक कुमार सिंह भारतीय पुरातत्व में मध्य गंगा घाटी के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके पास लगभग चार दशक का आर्कियॉलॉजिकल एक्सकेवेशन का अनुभव है। वे फील्ड के पुरातत्वविद हैं; आर्मचेयर आर्कियॉलॉजिस्ट नहीं। अगियाबीर की महत्वपूर्ण अतिप्राचीन नगरीय सभ्यता की खोज का सेहरा उन्हीं के सिर बंधा है। अगियाबीर आज से पैंतीस सौ साल पहले का गंगा घाटी का औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र हुआ करता था, यह डा. सिंह के उत्खनन से स्पष्ट होता है। वे अपने अगियाबीर खोज और उत्खनन के संस्मरण मेरे पॉडकास्ट पर सुनाने को पूरी सहृदयता से राजी हो गये। आज उस कड़ी में पहला पॉडकास्ट है जिसमें वे अगियाबीर की पहली खुदाई के बारे में बताते हैं। 
Jul 26, 2021
33 min
भदोही जनपद का इतिहास और पुरातत्व - डाॅ. रविशंकर से एक चर्चा Post #10
डाॅ. रविशंकर भदोही जनपद के पुरातत्वीय अध्ययन पर अथॉरिटी हैं। वे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पुरातत्व के प्रवक्ता (पोस्ट डॉक्टरल फैलो) हैं। उनका शोध प्रबंध भदोही जनपद के पुरातात्विक सर्वेक्षण को लेकर है। उन्होंने 100 से अधिक पुरातत्व के महत्व के स्थलों का बारीकी से अध्ययन किया है। चर्चा में भदोही के नाम और इतिहास की प्राचीनता पर उनके विचार हैं।
Jul 24, 2021
20 min
रस्सी बनाने की मशीन - गांव की सर्कुलर अर्थ व्यवस्था का नायाब उदाहरण - Post #9
एक ऐसी मशीन का विवरण जो मोटर साइकिल पर लाद कर आदमी चलता है और पुरानी साड़ियों से रस्सी या गाय गोरू बांधने का पगहा बुनता है
Jul 21, 2021
6 min
दांत का कीड़ा झड़वाये अशोक पंडित Post #8
देश की बड़ी आबादी दांत के दर्द से परेशान है. #गांवदेहात में आदमी इस दर्द को कैसे लेता है? क्या इलाज कराता है? इसको बताती है ये पॉडकास्टिकी.
Jul 20, 2021
6 min
साण्डा - धान की खेती Post #7
गांव में पानी न बरसने के कारण धान की खेती के लिए संकट हो गया था, पर एक दिन बारिश झमाझम होने से किसान धान की रोपाई में जुट गया. धान की खेती, साण्डा और गणित का सम्बंध इस #गांवदेहात की पॉडकास्ट में है.
Jul 19, 2021
7 min
युगांत - इरावती कर्वे - भीष्म का चरित्र Post #6
मानसिक हलचल की पॉडकास्टिकी का यह अंक प्रोफेसर इरावती कर्वे की प्रसिद्ध पुस्तक युगांत पर हमारी (रीता, मेरी पत्नी जी और मेरी) परिचयात्मक चर्चा पर है. इस परिचय में हम प्रो. कर्वे ने भीष्म को जैसा दर्शाया है, उस पर भी अपनी समझ के अनुसार बातचीत कर रहे हैं.
Jul 18, 2021
32 min
ICU में गांव की पोखरी - रीता पाण्डेय के साथ मानसिक हलचल की बैठकी Post #5
गांव विक्रमपुर की आबादी के बीच पोखरी की दशा दुर्दशा पर यह पॉडकास्टिकी है। इसमें हम यह भी कह रहे हैं कि क्या किया जा सकता है - पोखर को सुधारने और जल संसाधन के बेहतर प्रबंध के लिए। गांव के पोखर के माध्यम से जल प्रबंधन के व्यापक मुद्दे पर भी विचार रखने का प्रयास किया है।
Jul 16, 2021
25 min
Load more