Show notes
डाॅ. रविशंकर भदोही जनपद के पुरातत्वीय अध्ययन पर अथॉरिटी हैं। वे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पुरातत्व के प्रवक्ता (पोस्ट डॉक्टरल फैलो) हैं। उनका शोध प्रबंध भदोही जनपद के पुरातात्विक सर्वेक्षण को लेकर है। उन्होंने 100 से अधिक पुरातत्व के महत्व के स्थलों का बारीकी से अध्ययन किया है। चर्चा में भदोही के नाम और इतिहास की प्राचीनता पर उनके विचार हैं।



