Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में संसद के मॉनसून सत्र में नए बिल के जरिए डिजिटल मीडिया पर लगाम की कोशिश, मोहम्मद जुबैर के सभी मामलों को लेकर यूपी सरकार ने बनाई एसआईटी, खुदरा महंगाई दर में गिरावट, पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को लेकर बीजेपी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर साधा निशाना, गृह मंत्रालय के द्वारा एफसीआरए की वेबसाइट से एनजीओ से जुड़ा डाटा डिलीट किया जाना, रुपए के कीमत में कमी, संसद भवन में लगे अशोक स्तंभ को लेकर विवाद और ब्रिटेन में जारी राजनीतिक उठापटक और नए प्रधानमंत्री के चुनाव जैसे विषयों का जिक्र हुआ.चर्चा में इस हफ्ते बीबीसी हिंदी के एडिटर राजेश प्रियदर्शी और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.टाइम कोड00:00:00 - 00:03:15 - इंट्रो और जरूरी सूचना00:03:15 - 00:08:25 - हेडलाइंस00:08:25 - 00:27:06 - भारत और पाकिस्तान में आज़ादी का अमृत महोत्सव और बीबीसी का पॉडकास्ट00:27:09 - 00:55:50 - संसद भवन में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ00:55:55 - 01:07:23 - ब्रिटेन में राजनीतिक उथल-पुथल01:07:23 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएआनंद वर्धनशब्द और स्मृति - निर्मल वर्मा की किताबराजेश प्रियदर्शीरोटेन नेटफ्लिक्स सीरीजसावरकर: कालापानी और उसके बाद- अशोक कुमार पांडेय की किताबद कमिश्नर फॉर लास्ट काज - अरुण शौरी की किताबअतुल चौरसिया बात सरहद पार - बीबीसी पॉडकास्टगांधी के हत्यारे: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया - धीरेंद्र झा की किताबनयनजोत लाहिरी का इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित लेख- वाय द लॉयन्स इन द एम्बलेम फॉर द न्यू पार्लियामेंट आर डिस्टर्बिंग***हर सप्ताह के सलाह और सुझावचर्चा लेटर Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

