Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में द्रौपदी मुर्मू के अगली राष्ट्रपति बनने, मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, जीएसटी काउंसिल के आटा, दाल-चावल पर लगाया 5 फीसदी जीएसटी, रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, 80 रुपए का हुआ एक डॉलर, हरियाणा में अवैध खनन माफिया ने की डीएसपी की हत्या और साल 2021 में 1.63 लाख भारतीय ने छोड़ी नागरिकता जैसे विषयों का जिक्र हुआ.चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, पत्रकार ह्रदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा में विस्तार से बातचीत हुई. साथ में राष्ट्रपति चुनी गई द्रौपदी मुर्मू पर भी बातचीत हुई. पूरी बातचीत सुनने के लिए हमारा यह पॉडकास्ट सुनें और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करना न भूलें.टाइम कोड 00:00:00 - 00:01:10 - इंट्रो और जरूरी सूचना00:01:11 - 00:06:10 - हेडलाइंस 00:06:15 - 00:33:59 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव और आर्थिक मंदी00:34:00 - 00:48:00 - द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की अगली राष्ट्रपति 00:48:05 - 00:55:45 - आटा-चावल पर जीएसटी 00:55:45 - 01:03:15 - रुपए की कीमत में गिरावट 01:03:21 - 01:07:52 - हरियाणा में पुलिस अधिकारी की हत्या01:07:23 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएस्मिता शर्मा रोहिणी मोहन की किताब - द सीजन ऑफ ट्रबलशीला भट्ट का द्रौपदी मुर्मू पर लिखा लेखदेबोप्रिया भट्टाचार्य का बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर लिखा गया लेख एलन कादिर गामा के लेख और ब्लॉग पढ़े हृदयेश जोशी वाइल्ड हिमालय किताब - स्टीफन ऑल्टरडिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब - जवाहर लाल नेहरू शार्दूल कात्यायन बीबीसी की म्यांमार पर रिपोर्ट - आई कांट फॉरगेट हरन्यूज़लॉन्ड्री पॉडकास्ट लेट्स टॉक अवाउट - आरएसएसद बॉयज - अमेजॉन सीरीजअतुल चौरसिया न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित- पत्रकार कमल शुक्ला का इंटरव्यून्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित - एक ट्रांसजेंडर की कूड़ा बीनने से अमेजॉन में काम करने की कहानी***हर सप्ताह के सलाह और सुझावचर्चा लेटर *** Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

