Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में केंद्रीय एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल करने के विषय पर प्रमुखता से बातचीत की गई. साथ में ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन के पीछे दो राज्यों की पुलिस और उनके मामले को सुप्रीम कोर्ट के बिना याचिका दायर किए लिस्ट करने, फिल्म निर्माता लीना मनिमेकलाई के खिलाफ दर्ज केस, भारत सरकार के खिलाफ ट्विटर के ओर से दायर याचिका, टाइम्स ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों का ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया जाना, मणिपुर में लैंडस्लाइड, जून में रिकॉर्ड स्तर पर बेरोजगारी दर, गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी, सीतापुर में दर्ज मामले में मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत और जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या जैसे विषयों का भी जिक्र हुआ.चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार ह्रदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.टाइम कोड 00:00 - 02:24 - इंट्रो और जरूरी सूचना02:24 - 07:57 - हेडलाइंस07:57 - 24:50 - ट्विटर द्वारा भारत सरकार के खिलाफ दायर याचिका 24:50 - 48:20 - रोहित रंजन और जुबैर की गिरफ्तारी पर रोक और सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही48:20 - 01:01:50 - काली के पोस्टर पर मचा विवाद01:01:50 - 01:14:51 - असम बाढ़ और मणिपुर में लैंडस्लाइड01:14:51 - सलाह और सुझाव पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएशार्दूल कात्यायन न्यूज़लॉन्ड्री पर नया वीडियो शो - ये भी ठीक हैद वाइस डॉक्यूमेंट्री - हाउ स्वीडिश वेस्ट प्वाइजन चिली हृदयेश जोशीबंधवाड़ी लैंडफिल को लेकर मोगांबे इंडिया पर शार्ट वीडियो डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब - जवाहर लाल नेहरूअतुल चौरसिया एनएल इंटरव्यू - सोफी झांगआदिवासियों के बिना मर्जी के वनों को काटने की अनुमति देती सरकार - मुक्ता जोशी और नितिन सेठी की न्यूज़लॉन्ड्री पर रिपोर्टट्विटर द्वारा भारत सरकार के खिलाफ दायर याचिका को लेकर अपर गुप्ता का इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित लेख ***हर सप्ताह के सलाह और सुझावचर्चा लेटर Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

