Show notes
सीता का स्वयंवर इतिहास में हुआ एक अनूठा किस्सा है जो कि लोगों के मन में अमर हो गया है। स्वयंवर में हिस्सा लेने कई जाने माने राज्यों से कई विद्यमान पुरुष आते हैं। शिव जी का धनुष सभा के बीच रखा जाता है।जो भी इस धनुष को उठाने में सामर्थ्य होता, वही सीता के वर के रूप में चुना जाता।राजकुमारी सीता उस धनुष को आसानी से उठा लिया करती थीं। कई बड़े बड़े राजाओं ने धनुष को उठाने का प्रयत्न तो किया मगर विफल हो गए।उसी समय दो साधु की वस्त्रभूषा में राजकुमार पधारते हैं जो कि स्वयंवर में भाग लेने की मंशा से नहीं आए थे।उसके पश्चात उनमें से एक राजकुमार राम ने न सिर्फ धनुष को उठा लिया बल्कि उसे तोड़ भी दिया जिसके चलते उन्हें सीता का योग्य वर चुना गया।इसके पश्चात राजकुमार राम और राजकुमारी सीता का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी 14 लोकों के लोग सम्मिलित हुए।

