Show notes
मौजूदा समय में लगभग हर क्षेत्र में फ़र्ज़ी खबरों की तादाद दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। हर क्षेत्र में लोग इंटरनेट का दुरुपयोग कर फ़र्ज़ी खबरों को फैला रहे हैं और लोगों को झांसा देने में कामयाब भी हो रहे हैं।हालांकि यह प्राचीन काल से चला आ रहा है । ऐसे में यह जानना काफी दिलचस्प होगा की इस फ़र्ज़ी खबर का सबसे पहला शिकार कौन हुआ था।रामायण के आखरी अध्याय में राम रावण को मारकर अयोध्या लौटते हैं और उन्हें राजा बनाया जाता है। राजा बनने के बाद उन्हें अपने संदेशवाहकों से पता चलता है कि अयोध्या की जनता उनकी धर्मपत्नी सीता (sita) के चरित्र के बारे में तरह तरह के लांछन्न लगा रही है।हरण होने के बाद सीता (sita)ने चार महीने रावण के महल में किस तरह बिताए, इस बात का ज्ञान किसी को न होने के बावजूद लोग उनके और उनके चरित्र के बारे में अफवाहें फैलाने लगे।फैल रही इन अफवाहों और फ़र्ज़ी खबरों के झांसे में आकर कई लोग सीता (sita) के चरित्र पर संदेह करने लग गए और कहने लगे कि ऐसे चरित्र वाली रानी को राजा के पास बैठने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।यह सुन राम को काफी दुख होता है की उनकी धर्मपत्नी के ऊपर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। अंततः वह सीता (sita) को अयोध्या से निष्कासित करने का फैसला लेते हैं।

