Show notes
रामायण यकीनन देश के सबसे लोकप्रिय शास्त्रों में आता है। इसके पहले भाग का अंत राम द्वारा रावण के वध के साथ होता है।सीता को छल कपट से हरने के बाद रावण उन्हें अपने महल में कैद कर रखता है जिसकी खबर सुन राम अपनी धर्मपत्नी सीता को सुरक्षित वापिस लेने लंका जाते हैं।लंका में युद्ध कर राम अंततः रावण को ब्रह्मास्त्र द्वारा मार गिराते हैं।हालांकि रावण के वध के बारे में एक कथन काफी लोकप्रिय है कि रावण ने मृत्यु को प्राप्त होने से पहले राम के भ्राता लक्ष्मण को ज्ञान दिया था।कथन के अनुसार रावण ने लक्ष्मण को तीन सीखें दी थीं जो कि किसी की भी ज़िंदगी सफल बना सकती है।

