Batooni Kitaab
Batooni Kitaab
Batooni Kitaab
Delightful stories for children in Hindi
S3, Ep 4: सबसे मीठा आम, कहानी लेखक: मालविका शेट्टी, चित्रकार: अजंता गुहाठाकुरता, अनुवाद: मनीषा तनेजा, स्त्रोत: तूलिका प्रकाशन केंद्र पुस्तकें।
आपका सबसे पसंदीदा आम कौनसा है? दशहरी आम? बगडमपल्ली आम? हापुस आम? चौंसा आम? तोतापुरी आम? या फिर लंगड़ा आम? कौनसा आम है सबसे मीठा? पता करते हैं आज की कहानी से!
Apr 17, 2021
15 min
S3, Ep: 3. लीला का दुलमुल दाँत। कहानी: ममता नैनी, चित्रकार: हबीब अली, अनुवाद: सुषमा रौशन, स्त्रोत: तूलिका प्रकाशन केंद्र द्वारा प्रकाशित किताबें
लीला एक छोटी सी बच्ची है। उसकी कक्षा के सभी दोस्तों के दाँत गिरने शुरू हो गए हैं। सभी के पास सुनाने के लिए अनेक कहानियाँ हैं।किसने अपने दूध की दाँत के साथ क्या किया? पता करते हैं आज की कहानी से!
Apr 10, 2021
12 min
S3, Ep 2: गटिला, कहानी और चित्रकारी : लीसा और अंजोरा नोरोन्हा, स्त्रोत: कथा प्रकाशन केंद्र
इस दुनिया में तरह तरह के लोग हैं। सबकी पसंद और नापसंद एक नहीं हो सकती।हम सब खास हैं, अनोखे हैं। इस कहानी में गटिला गाय हमेशा दुःखी रहती है।उसे लगता है कि वह सुंदर नहीं है। पढिए गटिला कि इस समस्या का समाधान इस रंगीन, रहस्यमय और मजेदार कहानी से।
Apr 3, 2021
16 min
Season 3, Episode 1: पासवर्ड क्या है? कहानी: वहीता मिस्त्री, अनुवाद: सदफ जाफर, चित्रांकन: राधिका टिपणिस, स्त्रोत: स्टोरी वीवर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
मंजू भी आप ही की तरह एक छोटी सी, उत्सुक लडकी है। उसे ताले और चाबीयों से बेहद लगाव है।चाबियॅंा अलग अलग प्रकार की होती हैं। आज हम एक अलग प्रकार की चाबी के बारे में जानेंगे। उसका नाम है - पासवर्ड। आजकल के आॅनलाइन दुनिया में पासवर्ड के बिना कुछ भी करना मुमकिन नही है!
Mar 27, 2021
17 min
S2-8: जुगाड़ से जादू 
लेखक: अजित नर्रा
अनुवाद: संध्या गांधी वकील 
चित्रांकन: अर्कपरिया कोलेय
स्त्रोत: स्टोर्यवीवेर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
क्या आपने “जुगाड़ से जादू” खेला है ? नहीं? तो चलो आज एक नया खेल सीखें। यह तो हम घर बैठे भी खेल सकते हैं। चलिए पता करते हैं दादू और लज्जो से की उन्होंने जुगाड़ से क्या क्या चीजें ढूँढी और फिर उससे क्या जादू किया?!
Apr 24, 2020
13 min
S2 7 : इस्मत की ईद
लेखक: फ़ौज़िया गिलानी विल्यम्ज़ अनुवाद: राजेश उत्साही चित्रांकन: प्रोईति राय तूलिका प्रकाशन केंद्र द्वारा प्रकाशित स्त्रोत: read.worldreader.org क्या आपने अपने नाप से बडे कपडे कभी खरीदे हैं? घर आकर उसकी तुरपाई करनी पडी होगी? इस्मत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस्मत एक ख़ुशमिज़ाज इन्सान है। ईद के लिए वह अपने परिवार के लिए नए तोहफ़े ख़रीदता है। दुकानदार उसे खुद के लिए नई पतलून लेने के लिए राज़ी करता है। पर दुकान में केवल एक ही पतलून है और वो भी इस्मत के नाप से बड़ी! लम्बी पतलून छोटी करना तो आसान है, यह सोचकर वो पतलून घर ले जाता है। ईद आती है, साथ साथ इस्मत के लिए थोड़ा सा सदमा और थोड़ी सी ख़ुशी लिए। यह मज़ेदार कहानी जीवन का एक नज़रिया देती है। चलिए सुनते है!
Apr 17, 2020
18 min
S2-6: लापता साबुन का रहस्य! 
लेखक: गीता धर्मराजन 
चित्रांकन: शुद्धसातवा बसु , चार्वाक दिप्ता
स्त्रोत: books.katha.org
एक भयंकर असुर अपनी जर्मसेना के साथ दक्षिणपुर के लोगों में रोग फैलाने के लिए तैयार है! जब गाँव से सारे साबुन ग़ायब हो जाते हैं तो गाँव वालों के पास ख़ुद का साबुन बनाने के अलावा कोई उपाय नहीं! किसकी होगी जीत? जर्मसेना की या फिर दक्षिणपुर के निवासियों की? पता करते हैं इस अनोखी कहानी से! साबुन बनाएँ घर पर, स्वच्छता रखें हर पल! कहानी के अंत में गतिविधि।
Apr 10, 2020
16 min
S2-5 चलो शिकंजी बनाएँ! 
लेखक: नंदिनी वाजपेयी 
अनुवाद: पूर्णेश कुमार त्रिपाठी
चित्रांकन: निलूफेर वाडिया
स्त्रोत: स्टोर्यवववेर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
गर्मी बढ़ती जा रही है और हम कुछ ठंडा खाने या पीने के लिए बाहर भी नहीं निकल सकते। लेकिन हम घर पर कुछ ठंडा बनकर पी तो सकते हैं ना?! तो चलो शिकंजी बनाएँ! आठ दोस्त राजू चाचा ने दी हुई शिकंजी की विधि का प्रयोग करते हुए एक जग शिकंजी बनाने का निर्णय लेते हैं। लेकिन वह विधि की सामग्री को कैसे नापेंगे ? और वह किस प्रकार बराबर बराबर बाटेंगे ? चलिए इस कहानी से पता करते हैं।
Apr 3, 2020
9 min
S2-4 बोंडापुर की अजब कहानी, लेखक: शमीम पदमसी, अनुवाद: सुषमा, चित्रांकन: अशोक रजगोपालन, स्त्रोत: तूलिका प्रकाशन केंद्र।
चलो सुनते हैं बोंडापुर की अजीबो ग़रीब कहानी! एक था राजकुमार जिसको किसी भी प्रकार का खाना पसंद नहीं आता है।एक दिन रसोईया उसे कुछ अलग चीज़ खाने को देता है...एक गरमा गरम सुनहरा गोला, बाहर से कुरकुरा, अंदर से नरम नरम...एक बोंडा! इसके बाद ना तो राजकुमार को रोक पाना आसान है और न ही इस मस्त कहानी को जिसका अंत एक स्वादिष्ट बोंडे की तरह ही है। चलिए सुनते हैं इस रसीली, चटपटी और मज़ेदार कहानी, बातूनी किताब की ज़ुबानी!
Mar 27, 2020
10 min
S2-3 अक्कु हुई ग़ुस्सा। लेखक: विनायक वर्मा, अनुवाद: मधु बी जोशी, चित्रांकन: विनायक वर्मा। स्त्रोत : स्टोर्यवीवेर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
ग़ुस्सा तो हम सभी को आता है। लेकिन जब ग़ुस्सा आए तो क्या करना चाहिए? एक लड़की है अक्कू और अक्कू को भी बहुत, बहुत ग़ुस्सा आता है। चलिए कहानी से पता करते हैं की अक्कू का ग़ुस्सा कैसे ठंडा हुआ और जब हमें ग़ुस्सा आए तो क्या करना चाहिए।
Mar 20, 2020
11 min
Load more