Show notes
एक भयंकर असुर अपनी जर्मसेना के साथ दक्षिणपुर के लोगों में रोग फैलाने के लिए तैयार है! जब गाँव से सारे साबुन ग़ायब हो जाते हैं तो गाँव वालों के पास ख़ुद का साबुन बनाने के अलावा कोई उपाय नहीं! किसकी होगी जीत? जर्मसेना की या फिर दक्षिणपुर के निवासियों की? पता करते हैं इस अनोखी कहानी से! साबुन बनाएँ घर पर, स्वच्छता रखें हर पल! कहानी के अंत में गतिविधि।

