संयुक्त राष्ट्र समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
संयुक्त राष्ट्र समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
United Nations
वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 10 मार्च 2023
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, महिलाओं के लिए संसाधन निवेश और एक न्यायसंगत डिजिटल भविष्य सुनिश्चित किए जाने की पुकारसाथ ही, भारत में महिला उद्यमियों की उपलब्धियों पर एक विशेष रिपोर्टतालेबान के शासन के दौरान, अफ़ग़ानिस्तान बन गया है महिलाओं के लिए सबसे ‘दमनकारी देश’, यूएन की शीर्ष अधिकारी ने जताई चिन्तानमक का सेवन कम करने से बचाई जा सकती हैं, ज़िन्दगियाँऔर, कैनिबिस या भांग को क़ानूनी स्वीकृति तो मिली, मगर स्वास्थ्य जोखिमों की हुई अनदेखी, एक नई रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष    
Mar 10, 2023
10 sec
कैनेबिस (भांग) के ग़ैर-चिकित्सा प्रयोग के गम्भीर स्वास्थ्य परिणाम, नई रिपोर्ट
अन्तरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड (INCB) ने अपनी नई वार्षिक रिपोर्ट में कुछ देशों की सरकारों द्वारा कैनेबिस (भांग) के ग़ैर-चिकित्सा प्रयोग को क़ानूनी मान्यता दिए जाने पर चिन्ता व्यक्त की है.इस रिपोर्ट में कैनेबिस के इस्तेमाल से होने वाले जोखिमों को उजागर किया गया है, जिसके अनुसार, इस पौधे पर जाँच अभी जारी है और इस ड्रग का सेवन करने वालों को गम्भीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं.आईएनसीबी की अध्यक्ष जगजीत पवाड़िया ने वर्ष 2022 की वार्षिक रिपोर्ट – ‘No Patient Left Behind: Progress in Ensuring Adequate Access to Internationally Controlled Substances for Medical and Scientific Purposes’ के मुख्य निष्कर्षों पर ज़्यादा जानकारी दी.उनसे एक संक्षिप्त बातचीत, हमारी सहयोगी शिवानी काला के साथ…
Mar 10, 2023
14 sec
विकास की अग्रदूत महिलाएँ – तकनीक व नवाचार के ज़रिए उन्नति के पथ पर अग्रसर
संयुक्त राष्ट्र की महिला संस्था - यूएन वीमैन ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत में कोने-कोने से महिला उद्यमियों को आमंत्रित करके, उनकी सफलता का जश्न मनाया है. भारत के चुने हुए आकांक्षी ज़िलों की निवासी इन महिलाओं की कहानियाँ, आकांक्षाओं को केन्द्र में रखते हुए, टिकाऊ विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर साकार करने की दिशा में, भारत सरकार और यूएन वीमैन के दृढ़ प्रयासों के उदाहरण पेश करती हैं. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारी सहयोगी अंशु शर्मा ने बात की, भारत में UN Women की उप-प्रतिनिधि, कान्ता वर्मा से...
Mar 7, 2023
35 sec
भारत: डिजिटल चुनाव अभियान की तैयारी
भारत में ओडिशा राज्य की जेमामणि सोरेन, एक गृहिणी, एक माँ और ठाकुरमुंडा ग्राम पंचायत की पूर्व- मुखिया हैं. उन्होंने अपनी शिक्षा को गुप्त रूप से दोबारा शुरू करके, 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी की. शिक्षा जारी रखने के लिए उन्होंने सक्रिय रूप से व्हाट्सएप और यूट्यूब मंचों का उपयोग करना सीखा. अपने डिजिटल कौशल के बारे में आश्वस्त जेमामणि सोरेन, अब 2027 के पंचायत चुनावों के लिए डिजिटल तरीक़े से प्रचार करना चाहती हैं.उनसे एक संक्षिप्त बातचीत, हमारी सहयोगी अंशु शर्मा के साथ...
Mar 7, 2023
33 sec
डिजिटल माध्यम से जागरूकता का प्रसार
इस बार अन्तरारष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है – ‘DigitALL: Innovation and technology for gender equality’ यानि सभी के लिए डिजिटल, नवाचार व तकनीक के ज़रिए लैंगिक समानता की प्राप्ति.’ इसी कड़ी में भारत में यूएन वीमैन ने कुछ महिला उद्यमियों को उनकी उपलब्धियों का जश्न मानने के लिए आमंत्रित किया, जिन्होंने नवाचार व डिजिटल के माध्यम से अपने काम को व अपने अभियान को आगे बढ़ाया है. इनमें से एक हैं, दिल्ली की वन्दना.सामुदायिक प्रेरक और विक्रेता, वन्दना योजनाओं और डिजिटल साक्षरता के अवसरों का पूरा उपयोग करती हैं. वह सामुदायिक कार्यकर्ता हैं और सूचनात्मक सामग्री साझा करने के लिए, WhatsApp जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके, जागरूकता फैलाने में सक्रिय हैं. वन्दना के साथ, हमारी सहयोगी, अंशु शर्मा की एक ख़ास बातचीत... 
Mar 7, 2023
34 sec
भारत: सामुदायिक पत्रकारिता प्रशिक्षण के ज़रिए जागरूकता का प्रसार
इस बार अन्तरारष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है – ‘DigitALL: Innovation and technology for gender equality’ यानि सभी के लिए डिजिटल, नवाचार व तकनीक के ज़रिए लैंगिक समानता की प्राप्ति.’ इसी कड़ी में भारत में यूएन वीमैन ने कुछ महिला उद्यमियों को उनकी उपलब्धियों का जश्न मानने के लिए आमंत्रित किया, जिन्होंने नवाचार व डिजिटल के माध्यम से अपने काम को व अपने अभियान को आगे बढ़ाया है. इन्ही में से एक हैं, वाराणसी की स्वाति सिंह.स्वाति सिंह पेशे से पत्रकार हैं. शुरू से ही सामुदायिक कार्य में रुचि रखने वाली  स्वाति सिंह, अब ‘मुहीम’ नामक संस्था की निदेशक हैं, जो वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित समुदायों के बीच काम करती है. अपनी पत्रकारिता की पृष्ठभूमि के कारण, वह महिलाओं के विकास और प्रगति की चर्चाओं में शामिल होने के लिए, महिलाओं को एकजुट करती हैं और उन्हें सामुदायिक पत्रकारिता में प्रशिक्षण भी देती है, जिससे वो अपनी आवाज़ बुलन्द कर सकें.स्वाति सिंह से हमारी सहयोगी अंशु शर्मा की एक संक्षिप्त बातचीत...
Mar 7, 2023
36 sec
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 3 मार्च 2023
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश का इराक़ दौरा, देश को भरपूर समर्थन का भरोसा.वोल्कर टर्क की चेतावनी, म्याँमार में सैन्य बलों के दमन से मानवाधिकार हनन जारी.दुनिया भर में मृत्यु दंड को समाप्त करने के लिए और ज़्यादा काम करने की पुकार.WHO प्रमुख डॉक्टर टैड्रॉस ने किया - सीरिया के पश्चिमोत्तर इलाक़े का दौरा, तबाही से उबरने में अन्तरराष्ट्रीय समर्थन जारी रखने की अपील.धन की कमी के कारण, रोहिंज्या शरणार्थियों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री में कटौती.
Mar 3, 2023
10 sec
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 24 फ़रवरी 2023
 इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूक्रेन में रूसी आक्रमण का एक वर्ष, युद्ध पर तत्काल विराम लगाए जाने की पुकार.सीरिया व तुर्कीये में भीषण भूकम्प के बाद भोजन, दवाओं समेत महत्वपूर्ण राहत सामग्री की आपूर्ति जारी.इसराइल व उसके क़ब्ज़े वाले वाले फ़लस्तीनी इलाक़ों में बढ़ती हिंसा पर चिन्ता, तनाव तत्काल कम करने का आग्रह.गर्भावस्था या प्रसव के दौरान, हर दो मिनट में हो जाती है एक महिला की मौत – WHO की रिपोर्ट.मौजूदा दौर में, महात्मा गांधी के न्यासिता सिद्धान्त की प्रासंगिकता पर यूएन मुख्यालय में हुई एक विचार गोष्ठी.
Feb 24, 2023
10 sec
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 17 फ़रवरी 2023
तुर्कीये और सीरिया में भूकम्प राहत अभियान को मज़बूत करने के लिए, अरबों डॉलर की सहायता अपीलें.लगभग आठ करोड़ बच्चे हैं, स्कूली शिक्षा के दायरे से पूरी तरह बाहर, कार्रवाई की पुकार.WHO के अनुसार, विभिन्न प्रकोपों के मद्देनज़र, स्वास्थ्य प्रणालियाँ मज़बूत करने की आवश्यकता.रोहिंज्या शरणार्थियों के लिए खाद्य सामग्री में कटौती टालने हेतु, सहायता धनराशि का आग्रह.समृद्ध विरासत और सम्भावनाओं से परिपूर्ण, बाजरा के गुणों पर यूएन मुख्यालय में प्रदर्शनी.
Feb 17, 2023
10 sec
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 10 फ़रवरी 2023
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...तुर्कीये और सीरिया में भीषण भूकम्प से उत्पन्न विपदा की घड़ी में, अन्तरराष्ट्रीय समर्थन व उदारता की अपील.यूएन प्रमुख ने इस वर्ष के लिए गिनाईं अपनी प्राथमिकताएँ, दुनिया को अस्थिर होने से बचाने का आहवान.विज्ञान जगत में महिलाओं और लड़कियों की उपस्थिति बढ़ाने की पुकार.शिशु दुग्ध फॉर्मूला बेचने वाली कम्पनियों के मार्केटिंग दाँव-पेचों से सावधान रहने की चेतावनी.चीन में लगभग 10 लाख तिब्बती बच्चों की सांस्कृतिक पहचान गुम हो जाने का ख़तरा.
Feb 10, 2023
10 sec
Load more