Show notes
संयुक्त राष्ट्र की महिला संस्था - यूएन वीमैन ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत में कोने-कोने से महिला उद्यमियों को आमंत्रित करके, उनकी सफलता का जश्न मनाया है. भारत के चुने हुए आकांक्षी ज़िलों की निवासी इन महिलाओं की कहानियाँ, आकांक्षाओं को केन्द्र में रखते हुए, टिकाऊ विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर साकार करने की दिशा में, भारत सरकार और यूएन वीमैन के दृढ़ प्रयासों के उदाहरण पेश करती हैं.
इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारी सहयोगी अंशु शर्मा ने बात की, भारत में UN Women की उप-प्रतिनिधि, कान्ता वर्मा से...



