World News - हिन्दी
World News - हिन्दी
Editorji Podcast
Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मस्जिद में आत्मघाती धमाका, तीन लोगों की मौत, छह घायल
35 seconds Posted Sep 29, 2023 at 1:52 pm.
0:00
0:35
Download MP3
Show notes
Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में आत्मघाती बम धमाके में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लोग घायल हो गए. दोआबा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी शहराज खान ने बताया कि हांगू जिले की मस्जिद में विस्फोट हुआ. उन्होंने बताया कि विस्फोट जुमा की नमाज पढ़ने के दौरान हुआ. विस्फोट के समय मस्जिद में 30 से 40 लोग मौजूद थे. पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि यह आत्मघाती बम धमाका था. विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं ‘डॉन’ अखबार की एक खबर में हांगू जिले के पुलिस अधिकारी निसार अहमद के हवाले से कहा गया है, ‘‘विस्फोट के कारण मस्जिद की छत जमींदोज हो गयी’’ इस विस्फोट से कुछ घंटे पहले अशांत बलूचिस्तान प्रांत के मुस्तांग जिले में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के समीप आत्मघाती धमाके में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए Pakistan में एक मस्जिद के पास बम धमाका, 20 से ज़्यादा लोगों की मौत और 70 घायल