World News - हिन्दी
World News - हिन्दी
Editorji Podcast
World Video News: Watch latest International and World video news clips in hindi from all over country at Editorji. वीडियो में देखियें सबसे ताज़ातरीन विश्व और दुनिया की मुख्य खबरें हिंदी में.
Dolphins die: ब्राजील के Amazon rainforest  में 100 से ज्यादा डॉलफिन की मौत, ये है वजह
ब्राजील के Amazon rainforest में सूखे और बढ़ते तापमान की वजह से 100 से अधिक डॉलफिन की मौत हो गई है. बीते एक हफ्ते में Amazon rainforest में डॉलफिन की मौत के ये मामले सामने आए. आशंका है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में और भी डॉलफिन की मौत हो सकती है. इसी कड़ी में रिसर्चर्स और साइंटिस्ट्स बची हुई डॉल्फिन को बाहरी इलाके में ट्रांसफर करने की कोशिश में हैं. बताया गया कि डॉल्फिन को ऐसी जगह शिफ्ट करने की प्लानिंग है जहां पानी ठंडा है. हालांकि, वो क्षेत्र दूर होने की वजह से ये ऑपरेशन काफी मुश्किल साबित हो सकता है. बताया गया कि रिकॉर्ड हाई लेक का टेम्प्रेचर और अमेजन में ऐतिहासिक सूखा न सिर्फ डॉलफिन बल्कि अन्य जीवों के लिए भी खतरे की घंटी बन रहा है. कई अन्य जीवों पर भी खतरा मंडराने लगा है. जीवों पर मंडरा रहा ये खतरा वैज्ञानिकों की परेशानी का भी सबब बनकर उभरा है. Khalistani Protest In London: लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों का विरोध प्रदर्शन
Oct 3, 2023
40 sec
US Nikki Haley : डोनाल्ड ट्रम्प ने निक्की हेली के लिए भेजा पिंजरा, जानिये क्यों
US Nikki Haley : भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली (Nikki Haley) ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर एक पिंजरा भेजने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ट्रंप की टीम ने उन्हें एक पिंजरा भेजा. अमेरिका की राजदूत ने कहा कि रविवार को ट्रंप के प्रचार अभियान ने आयोवा में हेली के होटल के कमरे के बाहर पक्षियों के खाने के साथ ही एक पिंजरे को छोड़ दिया, जहां वह चुनाव प्रचार कर रही थीं. हेली ने पिंजरे की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘एक दिन के अभियान के बाद यह संदेश मेरे होटल के कमरे के बाहर मेरा इंतजार कर रहा है.’ ट्रंप ने भी हेली पर हमला करते हुए सोशल मीडिया पर हेली को 'बर्डब्रेन' कहते हुए एक पोस्ट किया. उन्होंने कहा, 'मैं पक्षी के समान दिमाग वाली निक्की हेली के लिए कभी नहीं जाऊंगा. बर्डब्रेन के पास काम करने के लिए न कोई प्रतिभा है और न ही कुछ. हमें अमेरिका को फिर से महान बनाना है.’ इसे भी पढ़ें- ट्रंप को कोर्ट का आदेश- पॉर्न स्टार स्टॉर्मी को दें 33 लाख रुपये बता दें कि दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली व्हाइट हाऊस के लिए जो बाइडेन को हराने के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं. दो बार जीओपी की बहस जीत चुकी निक्की की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.
Oct 3, 2023
46 sec
Khalistani Protest In London: लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों का विरोध प्रदर्शन
लंदन में इंडियन हाई कमीशन के पास सोमवार खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी में अवतार सिंह खांडा की मौत की जांच की मांग की और भारत विरोधी नारे लगाते दिखे. खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत विरोधी पोस्टर लहराए और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी मुद्दा उठाया. दरअसल, खालिस्तानी समर्थक कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए आरोपों की की ओर ध्यान आकर्षित करने की मांग कर रहे थे. ये विरोध प्रदर्शन दो घंटे तक चला और इस दौरान पंजाबी में संबोधन भी किया गया. इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे. बता दें कि इसी साल जून महीने में अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम में मौत हुई थी. खांडा के परिवार से जुड़े एक वकील ने जानकारी दी कि खांडा को भारतीय राजनीति से जुड़ लोगों की तरफ से धमकी मिल रही थी. On This Day in History 3 October: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी हुईं थी गिरफ्तार, जानिए आज का इतिहास
Oct 3, 2023
32 sec
Pakistan में होगी भूकंप से भीषण तबाही! जानिए किसने की भविष्यवाणी...
पाकिस्तान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (SSGS) ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप आ सकता है. इसमें दावा किया गया कि भूकंप की तीव्रता 6 या उससे अधिक हो सकती है. पाकिस्तान के GEO TV ने बताया कि नीदरलैंड स्थित संगठन जो अपनी भूकंपीय टिप्पणियों और भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है, ने नोट किया कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूमिगत चमन फ़ॉल्ट लाइन में तेज़ झटके दर्ज किए गए हैं. ये भी पढ़ें: Pakistan में एक मस्जिद के पास बम धमाका, 20 से ज़्यादा लोगों की मौत और 70 घायल SSGS ने तर्क दिया कि समुद्र तल के पास वायुमंडल में विद्युत आवेश में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है, जिसके कारण पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत सहित कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में शक्तिशाली भूकंप आने की संभावना है. SSGS के अनुसार, परिभाषित क्षेत्र केवल अनुमान हैं और सटीक स्थानों को निर्धारित करने का कोई विश्वसनीय तरीका वर्तमान में नहीं है.एसएसजीएस ने चमन फॉल्ट लाइन को उच्च संभावित भूकंपीयता वाला क्षेत्र घोषित किया है. भूकंप की भविष्यवाणी करने वाले वैज्ञानिक फ्रैंक होपर बेट्स हैं.उन्होंने 3 फरवरी को ट्वीट कर कहा था कि 'देर-सबेर दक्षिण मध्य तुर्की, जॉर्डन, सीरिया और लेबनान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आएगा. उनकी भविष्यवाणी के 3 दिन बाद ये सच साबित हुआ था. 3 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप में लगभग 60,000 लोगों की मौत हो गई. हालाँकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है. एक निश्चित समय सीमा के भीतर कुछ क्षेत्रों में भूकंप की संभावना का अनुमान लगाया जा सकता है लेकिन सटीक तारीख, समय और स्थान की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है.
Oct 2, 2023
51 sec
Elon Musk Accuses Trudeau: कुचल रहे हैं बोलने की आजादी, अब जस्टिन ट्रूडो पर बरसे एलन मस्क
एलन मस्क ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो पर लोगों के बोलने की आजादी को दबाने का आरोप लगाया और इसे शर्मनाक बताया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा सरकार ने हाल ही में एक आदेश में कहा कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस के रेगुलेटरी कंट्रोल के लिए सरकार के साथ औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. ट्रूडो सरकार के इसी आदेश बाद SpaceX के फाउंडर और CEO एलन मस्क ने जस्टिन ट्रूडो की आलोचना की है. कनाडा सरकार के इस फैसले पर जर्नलिस्ट और राइटर ग्लेन ग्रीनवाल्ड ने भी एक पोस्ट शेयर किया जिसमें ट्रूडो के आदेश को दुनिया की सबसे दमनकारी ऑनलाइन सेंसरशिप स्कीम में से एक बताया. बता दें कि इसी पोस्ट पर एलन मस्क ने अपना रिएक्शन दिया. बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो इन दिनों चौतरफा निंदा का सामना कर रहे हैं. दरअसल, ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव कायम है. भारत पर लगाए आरोपों के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी कनाडा को आड़े हाथ लिया था. UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिनदहाड़े खूनी झड़प, 6 की मौत और कई अन्य घायल
Oct 2, 2023
41 sec
Turkey Blast : तुर्की की संसद के पास धमाका, एक आतंकी ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल
Turkey Blast : तुर्की की संसद के करीब पुलिस मुख्यालय पर रविवार को एक जोरदार ब्‍लास्‍ट हुआ है. राजधानी अंकारा में संसद के नजदीक यह ब्‍लास्‍ट ऐसे समय में हुआ, जब संसद का नया सत्र शुरू होने वाला था. तुर्की के गृह मंत्रालय ने राजधानी में हुए विस्फोट को 'आतंकवादी हमला' करार दिया है. फिलहाल इस मामले में मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. न्‍यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, आतंकियों ने संसद की एंट्री गेट पर हमला बोला. तुर्की की मीडिया के मुताबिक, ब्‍लास्‍ट की वजहों का कुछ पता नहीं चल सका है. हमले में एक आतंकी को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है. दो पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं.
Oct 2, 2023
35 sec
Scotland Gurdwara Row: भारतीय राजदूत को खालिस्तानियों द्वारा रोके जाने पर गुरुद्वारा समिति ने मांगी माफी
Scotland Gurdwara Row: स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वाराके बाहर खालिस्तानियों द्वारा रोके जाने के मामले में अब गुरुद्वारा की तरफ से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी गई है. ग्लासगो गुरुद्वारा समिति ने उच्चायुक्त को लिखे एक पत्र में आश्वासन दिया कि इस अप्रिय घटना में शामिल तीन व्यक्ति, जिसमें से दो की पहचान शमशेर सिंह और रणवीर सिंह के रूप में की गई है. उनकी नियमित मंडली का हिस्सा नहीं थे. समिति ने भारतीय राजदूत से माफी मांगते हुए दोबारा गुरुद्वारे का दौरा करने का अनुरोध किया है. यहां भी क्लिक करें: Khalistani :भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से रोका खालिस्तानी चरमपंथियों ने, जानिए पूरा मामला बता दें कि ब्रिटेन में कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थकों एक समूह ने ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया था. घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था. दरअसल, दोरईस्वामी ने अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा की गुरुद्वारा समिति के साथ एक बैठक की योजना बनाई थी. लेकिन खालिस्तानियों ने उन्हें रोक दिया.
Oct 1, 2023
33 sec
India-Canada Row: कनाडा में जो हो रहा है, अगर कहीं दूसरे देश के साथ होता तो... एस जयशंकर के तीखे सवाल
India-Canada Row: भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खियां बढ़ गई हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कनाडा के साथ भारत के रिश्तों पर खुलकर बातचीत की है. विदेश मंत्री ने अमेरिका में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कनाडा (Canada) में जो कुछ भी हो रहा है वह नॉर्मल नहीं है. उन्होंने कनाडा की आलोचना करते हुए कई सवाल उठाए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा एक ऐसा देश बन गया है जहां भारत से संगठित अपराध, लोगों की तस्करी के साथ ही, अलगाववाद और हिंसा का मेल है. उन्होंने कहा कनाडा में भारतीय दूतावास के आगे हिंसा होती है, स्मोक बम फेंके जाते हैं. हमारे लोगों को निशाना बनाया जाता है. डराया जाता है. अगर किसी और देश के साथ ऐसा कुछ होता तो क्या दुनिया इसे स्वीकार करती. ये भी पढ़ें: Afghanistan Embassy: भारत में अफगान दूतावास ने एक अक्टूबर से कामकाज किया बंद, बोला- नहीं मिल रहा था सहयोग उन्होंने कहा कि जिस तरह कनाडा के प्रधानमंत्री ने निजी और सार्वजनिक तौर पर भारत पर आरोप लगाए वह सही नहीं है. बेबुनियाद आरोप लगाने की बजाय कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को खालिस्तानियों पर लगाम लगाना चाहिए. वहीं अब जस्टिन ट्रुडो भी भारत के मामले में यूटर्न लेते नजर आ रहे हैं. अब खुद जस्टिन ट्रूडो भारत को महाशक्ति बताकर कनाडा और भारत की दोस्ती को नई ऊंचाई पर ले जाने की पैरोकारी कर रहे हैं. बता दें, भारत के खिलाफ अपने आरोपों को लेकर ट्रुडो अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं दे पाए हैं. कनाडा के सांसद खुद ट्रुडो के रवैए पर सवाल उठा रहे हैं.
Oct 1, 2023
34 sec
Khalistani: भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोकने का मामला, बीजेपी नेता सिरसा ने कही ये बात
Khalistani: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के बाद अब ब्रिटेन के स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे (gurudwara) में खालिस्तानी चरमपंथियों ने भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी (Indian High Commissioner Vikram Doraiswami) के साथ बदसलूकी की है. उन्हें गुरुद्वारे में जाने से रोका गया. इस घटना की देशभर में कड़ी निन्दा हो रही है. वहीं, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने भी कड़े शब्दों में इस घटना की निन्दा की है. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त के साथ स्कॉटलैंड में जो हुआ है, मैं इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करता हूं. आगे उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा परमात्मा का घर है. हमारा धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता है. गुरुद्वारे में किसी भी धर्म या समुदाय का व्यक्ति आ सकता है. ये भी पढ़ें : Khalistani : खालिस्तानियों की गंदी हरकत, भारतीय राजदूत को स्कॉटलैंड के गुरुद्वारे में जाने से रोका बीजेपी नेता आगे कहा कि गुरुद्वारे में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है. यहीं वजह है कि यहां पर चार दरवाजे होते हैं. बता दें कि दोराईस्वामी गुरुद्वारे लंगर में शामिल होने गये थे. दोराईस्वामी की कार जैसे ही गुरुद्वारे के पास पहुंची, वैसे ही कुछ चरमपंथियों ने उन्हें रोका. यह पूरा मामला स्कॉटलैंड के ग्लासगो के गुरुद्वारे का है. चरमपंथियों ने दोराईस्वामी को गुरुद्वारे में जाने से रोका तो भारतीय उच्चायुक्त बिना बहस किये वहां से निकल गए. इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है. भारतीय उच्चायुक्त के साथ हुई बदतमीजी का मुद्दा भारत ने ब्रिटेन के सामने भी उठाया है.
Sep 30, 2023
49 sec
Khalistani :भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से रोका खालिस्तानी चरमपंथियों ने, जानिए पूरा मामला
Khalistani Supporter: ब्रिटेन से खालिस्तानी समर्थकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. ब्रिटेन में कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थकों एक समूह ने ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया. घटना शुक्रवार की है जिसका वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, दोरईस्वामी ने अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा की गुरुद्वारा समिति के साथ एक बैठक की योजना बनाई थी. लेकिन खालिस्तानियों ने उन्हें रोक दिया. यहां भी क्लिक करें: India Canada Row: कनाडा विवाद के बीच एस जयशंकर ने भारत के राजनयिक को बताया असुरक्षित वीडियो में एक खालिस्तानी समर्थक कहता दिख रहा है कि- 'हमने सुना कि लंदन और एडिनबर्ग के भारतीय राजदूत यहां आने वाले हैं. हम गुरुद्वारे गए लंगर खाया और फिर बाहर आए. क्योंकि हमे पता चला कि उनकी कार आ चुकी है.' खालिस्तानी समर्थक आगे कहता है- 'हम जानते हैं कि कनाडा में क्या हुआ है.जब कनाडा के प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर भारत की निंदा कर भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. जबकि हमारे लोग जो हमारी गुरुद्वारा समितियों को चलाते हैं, उन्हें खुले आम आमंत्रित करते हैं. किसी भी भारतीय के साथ ऐसा ही होना चाहिए, जो भारतीय अधिकारी के नाम पर यहां आते हैं.'
Sep 30, 2023
39 sec
Load more