Show notes
दीवाली धूमधाम से मनी तो दूसरे दिन पाड़ो का दंगल जमा । सजे संवरें पाडे जब आपस में भिड़े तो देखने वालों की सांसे सी थम गई । सैकड़ों की तादाद में जमे ग्रामीणों ने जमकर पाडे दंगल का लुत्फ लिया । मप्र का बड़वानी.... जहां दीवाली की पड़वा पर यह दंगल होता है । सिर्फ शहर के ही नही बल्कि आसपास के गांव के लोग भी यहां के दशहरा मैदान पर जुटते हैं । लोगों का कहना है कि बरसों से यह परम्परा ज़ारी है । इस परम्परा के पीछे पशुधन के प्रति स्नेह भी रहता है । चलिए आप मौके पर मौजूद रहकर इस दंगल का लुत्फ नही ले पाए तो क्या हुआ...उफ्फ़ की आंखों से देखिए

