TeacherParv: Celebrating Learning
TeacherParv: Celebrating Learning
Parveen Sharma
Vidyantriksh Parenting Series | Ep26 | कितना टोकते हैं आप बच्चों को | TeacherParv Podcasts
3 minutes Posted Mar 28, 2021 at 7:21 am.
0:00
3:08
Download MP3
Show notes

Vidyantriksh Parenting Series | Ep26 | कितना टोकते हैं आप बच्चों को | TeacherParv Podcasts

बच्चों को ज्ञान या कुछ न करने की सलाह देने में एक बहुत बड़ा जोखिम ये होता है कि या तो वो काम आप भी पहले कर चुके होते हैं या आप भविष्य में कर सकते हैं। किसी विषय को लेकर हमारी सोच कभी भी बदल सकती है। ये नहीं पता कि पहले सही थे या बदली हुई सोच के साथ सही / गलत हैं। ऐसे में बच्चे जब आपको देखते हैं तो उनके मन में ये सवाल आता है कि मम्मी पापा पहले ऐसा कहते/ करते थे अब ऐसे कहते/ करते हैं। पेरेंटिंग में आपकी निरंतरता पर भी संदेह करते हैं बच्चे। और फिर वो ये भी सोचते हैं कि बदलने का ये अधिकार उन्हें क्यों नहीं?

छोटा सा उदाहरण - आपको फ़ास्ट फ़ूड खाना पसंद नहीं। आपको डिओडरेंट का इस्तेमाल पसंद नहीं। या और ऐसी बहुत सारी बातें/ चीज़ें होंगी जिन पर आपकी अपनी एक सोच है- सही या गलत। अब अधिकतर पेरेंट्स की कोशिश यही रहती है कि जो उन्हें पसंद नहीं वो काम/ चीज़ बच्चे न करें।

लेकिन क्या ये हो सकता है कि भविष्य में आप जंक फ़ूड खाने लग जाएँ / आप डिओडरेंट का इस्तेमाल शुरू कर दें या किसी मुद्दे पर आपकी सोच पहले से विपरीत हो जाये। बहुत सम्भव है।

इसीलिए बच्चों के साथ हमें बहुत टोका-टाकी तब तक नहीं करना चाहिए जब तक उनका कोई बहुत बड़ा नुक्सान न होने वाला हो। जिंदगी उनकी है और हर एक्शन के परिणाम उनको ही भुगतने होंगे। हाँ, ये बात आप उन्हें प्यार से समझाते जरूर रहें कभी-कभी। और ऐसा नहीं कि किसी संकट में आप उनका किसी भी प्रकार से साथ छोड़ देंगे। पेरेंट्स होने के नाते हमें तो साथ रहना ही है।


अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं: https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/ या लिखें: TeacherParv[@]gmail.com Connect at https://twitter.com/TeacherParv TeacherParv Podcasts are available on Spotify, Apple Podcasts, JioSaavn, Google Podcasts, Anchor, Breaker, OverCast, Radio Public, PocketCasts, Castbox.

---
Send in a voice message: https://anchor.fm/teacherparv/message