Vidyantriksh Parenting Series | Ep14 | Best Parenting is NO Parenting At All | TeacherParv Podcasts
आपके घर बच्चा पैदा होते ही यदि कोई आपको ये लिखकर दे दे कि आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा, ज़िन्दगी में बढ़िया सेटल होगा, उसकी अच्छी नौकरी होगी, घर होगा, गाड़ी होगी, नाम कमायेगा, आदि आदि। तब आपका पेरेंटिंग स्टाइल क्या होगा?
क्या तब भी आप हर मिनट चिंता करेंगे कि आपका बच्चा क्या कर रहा है, कितना पढता है, कितने नम्बर आये, कितना खेलता है, कैसे बड़ा हो रहा है, पडोसी उसके बारे में क्या सोचेंगे, कहीं बिगड़ तो नहीं जायेगा, क्या स्टेज से बोल पायेगा, क्या अंग्रेजी में बोल पायेगा, कहीं जीवन में पीछे तो नहीं रह जायेगा, आदि।
क्यों नहीं हम अपने बच्चों के जीवन में पेरेंट्स होने के अधिकार से ये जो छेड़खानियां करते हैं, वो बंद कर, ये विश्वास कर लें कि जब समय आएगा, हमारे बच्चे जीवन में कुछ बढ़िया ही करेंगे।
ऐसा होने की कल्पना मात्र से ही आपको ख़ुशी का एहसास होगा। यदि वास्तव में हम अपने डर को जीत कर ऐसा कर पाएं तो, जीवन बहुत आसान हो जायेगा। आपके और बच्चों के जीवन में कितना आनंद, शांति और सकून होगा। कुछ ना करें। बस शांति से अपने बच्चों को बड़ा होते देखिये।
कोशिश कीजिये - नो पेरेंटिंग।
नोट: और सच तो ये भी है कि उनकी जिंदगी में हमारी दखलंदाज़ी, रिमोट कंट्रोल करने की हमारी आदत भी कहाँ हमारे बच्चों को बढ़िया ज़िन्दगी की गारंटी देती है।
आप अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं: https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/
या लिखें : [email protected]
Connect at: https://twitter.com/TeacherParv
--- Send in a voice message: https://anchor.fm/teacherparv/message


