TeacherParv: Celebrating Learning
TeacherParv: Celebrating Learning
Parveen Sharma
Vidyantriksh Parenting Series | Ep4 | Financial Awareness | वित्तीय जागरूकता | TeacherParv Podcasts
1 minutes Posted Feb 5, 2021 at 4:30 am.
0:00
1:25
Download MP3
Show notes

Vidyantriksh Parenting Series | Ep4 | Financial Awareness | वित्तीय जागरूकता | TeacherParv Podcasts

(Amit Dagar & Dr Aarti)

पैसा जीवन मे बहुत महत्वपूर्ण है। और अन्य सभी विषयों की तरह बच्चों को इसके बारे में शिक्षित करना जरूरी है। वैसे तो बड़े बड़े ज्ञानियों को जीवनभर इस बात की समझ नही आ पाती, फिर भी बच्चों को यह बताना जरूरी है कि पैसा जीवन मे कितना जरूरी है। कितना कमाना है, कितना खर्च करना है, और कितना बचाना। पहले समय की सोच सिर्फ और सिर्फ पैसा बचाने की होती थी। क्यूँकि पैसा उपलब्ध नही था। आज समय बदल गया है। पैसा हवा पानी की तरह उपलब्ध है। पैसे का मूल्य घट गया है, अहमियत बढ़ गयी है। आज पैसा बचाने से उलट पैसा कमाने ओर खर्च करने पर फोकस किया जा रहा है। पैसे को लेकर जो व्यवहार हम घर में बच्चों के साथ ओर उनके सामने करते हैं उसी से लेकर उनकी सोच बनती है जो उनके साथ जीवनभर रहती है। आप सोचेंगे तो पाएंगे कि हमारी बहुत ज्यादा समस्याओं की जड़ पैसे की कमी या अधिकता में ही निहित होती हैं। इसलिए पैसे को लेकर सोच और व्यवहार के बारे में बच्चों को शिक्षित जरूर करें। ये भी याद रखें कि यही सोच और व्यवहार वो बड़े होकर करेंगे।

---
Send in a voice message: https://anchor.fm/teacherparv/message