Smartphone Nation (Hindi) | स्मार्टफोन नेशन (हिंदी)
Smartphone Nation (Hindi) | स्मार्टफोन नेशन (हिंदी)
IVM Podcasts
यह एक ऐसा शो है जो लोगों और उनकी कहानियों के बारे में बात करता है. उन भारतीयों के बारे में जो एक ऐसी दुनिया में जीने की कोशिश कर रहे हैं जो तेजी से ऑनलाइन हो रही है। जहां समृद्धि के नए अवसर और नए रास्ते हैं। लेकिन वे नई विभाजन रेखाओं, नई असमानताओं और नए खतरों के साथ मौजूद हैंj। यह पटियाला से लेकर पथानमथिट्टा तक के लोगों के बारे में एक शो है। भारत के सुदूर कोनों से, और हमारे महानगरों के भूले-बिसरे रास्तों से महिलाएँ, पुरुष और बच्चे सभी अपने-अपने तरीके से वर्ल्ड वाइड वेब से जुड़ रहे हैं। यह इंटरनेट उद्यमियों, तकनीकी स्टार्ट-अप या प्रभावशाली निवेशकों के बारे में एक शो नहीं है। लेकिन यह शो इस बात का पता लगाएगा कि कैसे अक्सर नवोन्वेषी aur कभी-कभी हताश  भारतीय, अपने जीवन का अधिकतम लाभ उठाने और उन लोगों की मदद करने के लिए उपलब्ध सभी उपकरणों और सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं जिनकी वे परवाह करते हैं। 
कैसे एक डिजिटल लोन ने एक छोटे व्यापारी को अपनी आय को दुगुना करने में मदद की
लोन आवेदन प्रक्रिया कई लोगो को डरावना और मुश्किल लग सकता है, और मासिक ईएमआई से निपटना अक्सर एक ऐसा अनुभव होता है जिससे हम बचना पसंद करते हैं। फिर भी, व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए लोन तक पहुँच बहुत ज़रूरी है। बैंकों को एमएसएमई की सेवा करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे की अपर्याप्त क्रेडिट इतिहास या उचित दस्तावेज़ीकरण की अनुपस्थिति। हालाँकि चीज़ें धीरे-धीरे बेहतरी की ओर बदल रही हैं। यह जानने के लिए इस एपिसोड को सुनें और जानें कि कैसे इंडिफी जैसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ क्रेडिट तक पहुँच को आसन बनाते हुए इस समस्या का समाधान करने में मदद कर रही हैं।
Feb 6, 2024
28 min
कैसे एक दैनिक मजदूर ने पैंडेमिक के दौरान काम ढूंढा
एक ऐसा पेशा जो स्थिर आय, काम-जीवन संतुलन, और सामाजिक सुरक्षा के लाभ प्रदान करे यह अधिकतर भारतीयों की आकांक्षा है। पर कितना आसान है ऐसे अवसरों को ढूंढना? और यदि आप एक दैनिक मजदूर हैं, तो मानवीय काम स्थितियों और समय पर वेतन के साथ उचित नौकरियों की खोज करना और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस एपिसोड को सुनें और जानें कैसे प्रौजेक्ट हीरो जैसी कंपनियाँ ठेकेदारों और ठेकेदार कामगारों के बीच की दूरी को कम कर रही हैं, जिससे ब्लू कालर वर्कर को एक प्लेटफ़ॉर्म मिलता है जिससे वे सुरक्षित और विश्वसनीय काम के अवसरों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Jan 30, 2024
23 min
कैसे डेटा ने ओडिशा में महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन पाने में मदद की
भारत की आबादी का एक काफी बड़ा हिस्सा अपनी रोज़ी-रोटी के लिए सरकारी योजनाओं पर निर्भर है, जिसमें कल्याणकारी कार्यक्रमों तक पहुँच, और स्मार्टफोन द्वारा दी जाने वाली गिग इकोनॉमी नौकरियां शामिल हैं। इस एपिसोड द्वारा जानिएँ कि कैसे अंक अहा और आप्ती इंस्टीट्यूट जैसे संगठन कमजोर समुदायों की कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, और भारत के नेक्स्ट हाँफ़ बिलियन के लिए समानता, पहुँच, और न्याय की दिशा में काम करते हुए, उन्हें उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद कर रहे हैं।
Jan 23, 2024
24 min
कैसे 'प्रॉपटेक' ने पुणे में एक पहरेदार को घर खरीदने में मदद की
‘अपना घर’ पाने की आकांक्षा भारत में एक साझा सपना है जो राज्य, सांस्कृतिक, और आर्थिक सीमाओं से परे है। फिर भी, घर खरीदने की प्रक्रिया को समझ पाना कठिन हो सकता है, खासकर जब विश्वसनीय और व्यापक संपत्ति रिकॉर्ड तक पहुँचना मुश्किल हो। सुनिएँ इस एपिसोड को और जानिएं कि कैसे टील और प्रैक्सिस ग्लोबल एलायंस जैसी कंपनियां संपत्ति रिकॉर्ड को डिजिटल और समेकित कर रही हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य घर खरीदने की प्रक्रिया के दौरान नागरिकों को समय और धन बचाने में सहायता करना है।
Jan 16, 2024
31 min
कैसे दैनिक मजदूर सरकारी लाभों का उपयोग तेजी से कर पा रहे हैं
शासन को लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के निरंतर प्रयास में, ओपन-सोर्स प्लेटफ़ॉर्म और नागरिक सहभागिता पर ध्यान केंद्रित करने वाले विकेंद्रीकृत अनुप्रयोगों ने महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। वे लोगों को निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए नए रास्ते प्रदान करते हैं। इस एपिसोड में, हम यह पता लगाएंगे कि कैसे ई-गॉव सेवा वितरण को अधिक समावेशी बना रहा है, और अधिकारियों को जवाबदेह बनाए रखने के लिए व्यक्तियों में विश्वास पैदा कर रहा है।
Jan 9, 2024
28 min
कैसे सुरक्षा टेक्नोलॉजी आपको ऑनलाइन धोखाधड़ी के जाल से बचा सकती है
डिजिटल दुनिया में, लोगों को लगातार व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की चोरी होने का खतरा रहता है, जिससे पहचान की चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आते हैं। यह जानने के लिए ट्यून इन करें कि CloudSEK जैसी कंपनियां हमारे डेटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कैसे काम कर रही हैं, जिससे यह इंटरनेट पर हैकर्स और नापाक एजेंटों के लिए कम असुरक्षित हो गया है।
Dec 19, 2023
21 min
कैसे माँओं और होने वाली माँओं ने इंटरनेट पर एक समुदाय पाया।
इंटरनेट ख़ासकर के महिलाओं के लिए एक वरदान रहा है। रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा, यह महिलाओं के लिए एक समुदाय की भावना का अनुभव करने के रूप में भी सफल हुआ है। जानिए कैसे हेलोफाई ने माँओं और होने वाली माँओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनायी है जहाँ वे ऐसे सवालों के जवाब खोज सकती हैं जिन्हें निषेध माना जा सकता है। इस प्लेटफ़ॉर्म के द्वारा वे उन डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बात कर सकती हैं जो उन्हें महिला स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल करने के नुस्खे दे सकें।
Dec 12, 2023
25 min
कैसे गोपनीय टेक्नोलॉजी ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ाने में मदद कर रही है
इंटरनेट का इस्तेमाल करना कई कारणों की वजह से कठिन और डरावना हो सकता है, खासकर जब हमें अंदाज़ा न हो कि हमारा डेटा किन लोगों की पहुँच तक सीमित है। अक्सर हम किसी वेबसाइट या एप्लिकेशन के कुकीज़ और शर्तों को ध्यान से नहीं पढ़ते, और बिना पूरी तरह से समझे, बड़ी आसानी से उन कुकीज़ और शर्तों को स्वीकार कर लेते हैं। हम यह सोचना भूल जाते हैं की हमारा डेटा कैसे इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में स्कैमर्स, याने की धोखाधड़ी करने वालों के लिए हमारे डेटा का शोषण करने में, और उस डेटा को हमारे खिलाफ इस्तेमाल करने में आसानी हो जाती है।
Dec 5, 2023
27 min
कैसे एक घरेलु दर्जी ने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए बचत की
हालांकि भारत ने साक्षरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, वित्तीय साक्षरता प्राप्त करने में अभी भी कठिनाइयाँ हैं। स्क्रिपबॉक्स जैसे एप्सलोगों को उनके वित्त का सही उपयोग करने में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं।जैसे-जैसे महिलाएं कामशीलता में बढ़ रही हैं और अपने परिवार के आमधनी में योगदान कर रही हैं, उन्हें अपने पैसों को संभालने की जानकारी होने की आवश्यकता हो रही है। इस एपिसोड में हम जानेंगे कि कैलिडोफिन कैसे महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए सही दिशा में कदम उठाने में मदद कर रहा है।
Nov 28, 2023
34 min
कैसे टेक्नोलॉजी बीमा को छोटे शहरों तक पहुँचाने में सहायता करता है।
हर किसी को बीमा के फायदोंकि समझ और जानकारी नहीं है, और इस जागरूकता की कमी के कारण हम इसे प्राथमिकता नहीं देते हैं। क्योंकि हर इंसान की बीमा की आवश्यकताएं अलग होती हैं, इसलिए कंपनियाँ अब इस अंतर को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही हैं। इस एपिसोड को सुनें और जानें कि कैसे रिस्ककोव्री और ग्रामकवर जैसी स्टार्टअप्स व्यक्तिगत और विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न और विस्तारित बीमा विकल्प प्रदान करके बीमा को सुलभ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Nov 21, 2023
34 min
Load more