Show notes
मुराहू पंडित (उपाध्याय) मेरे गाँव से 7 कि.मी. दूर लीला पुर गांव में रहते हैं। वे 87 वर्ष के हैं। पूर्णतः फिट। रोज 14 कि.मी. साईकिल चला गंगा स्नान करने जाते हैं। उनसे राह चलते मैंने उनके दीर्घ जीवन के सूत्रों पर चर्चा की। उनसे विस्तार से चर्चा तो कभी उनके घर जा कर होगी।



