Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल के साथ नयी सरकार बनाने, नीतीश कुमार के आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने, भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की अभद्रता और गिरफ्तारी, वरवरा राव को जमानत, जस्टिस यूयू ललित के देश के अगले मुख्य न्यायाधीश मनोनीत किये जाने, जगदीप धनखड़ के भारत के नए उप-राष्ट्रपति चुने जाने, नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, संसद सत्र के लगातार सातवीं बार तय तारीख से पहले समाप्त होने और महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार जैसे विषयों का जिक्र हुआ.चर्चा में इस हफ्ते पटना से वरिष्ठ पत्रकार नीरज सहाय, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.टाइम कोड 00:00:00 - 00:03:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना00:03:00 - 00:06:44 - हेडलाइंस 00:06:44 - 00:56:00 - बिहार में नीतीश कुमार की नई पारी 00:56:00 - 01:09:10 - भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का वीडियो01:09:10 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएआनंद वर्धनइप्शिता नाथ की किताब - मेमसाहेब नीरज सहायलाल सिंह चड्ढा - फिल्म शार्दूल कात्यायनमनरेगा मजदूरों का दिल्ली में विरोध प्रदर्शनबाघों की आबादी में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरीकांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के सैनिकों द्वारा यौन शोषण अतुल चौरसिया प्रताप भानू मेहता का लेख - द नाइन लाइव्स ऑफ नीतीश कुमारकूमी कपूर का लेख - हू नीड्स मीडिया इन न्यू इंडिया Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

