Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद में महंगाई पर चर्चा, 2017 से 2022 के बीच सरकार के नौ टीवी चैनलों का प्रसारण बंद करने, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा संजय राउत की गिरफ्तारी, नैंसी पलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन का युद्धाभ्यास, अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया आतंकी अलकायदा चीफ अल जवाहिरी, दिल्ली सरकार के नई आबकारी नीति के वापस लिये जाने, पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को सरकार के वापस लेने और गुजरात में स्कूल के बच्चों के दलित महिला द्वारा बनाए गए खाने को खाने से इनकार किए जाने जैसे विषयों का जिक्र हुआ.चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सूर्यवंशी, पत्रकार हृदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.टाइम कोड 00:00:00 - 00:01:54 - इंट्रो और जरूरी सूचना00:01:54 - 00:08:18 - हेडलाइंस 00:08:18 - 00:14:50 - गुजरात में मिड-डे मील नहीं खाने पर विवाद 00:14:50 - 00:47:50 - संजय राउत पर कार्रवाई और ईडी का उपयोग00:47:50 - 01:10:00 - आज़ादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा 01:10:00 - 01:25:05 - नैंसी पलोसी की ताइवान यात्रा 01:25:05 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएसुधीर सूर्यवंशीआचार्य अत्रे की किताब - मी कसा झालो?फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की की किताब - डेमोंन्स हृदयेश जोशी जॉर्ज ऑरवेल की किताब - नोट्स ऑन नेशनलिज्मरवींद्रनाथ टैगोर की रचना - नेशनलिज्म इन इंडिया शार्दूल कात्यायनन्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित - नविका कुमार की प्रोफाइल राष्ट्रीय एकता की रचनाएं - मिले सुर मेरे तुम्हारा, बजे सरगमग्रीनलैंड शार्क पर डाक्यूमेंट्रीअतुल चौरसिया एनएल टिप्पणी का नया सेगमेंट: तू-तड़ाकसुप्रिया शर्मा और अरुणभ सैकिया की ईडी की कार्रवाइयों को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट***हर सप्ताह के सलाह और सुझावचर्चा लेटर *** Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

