Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव परिणाम मुख्य विषय रहा. उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी, समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में सुधार, बसपा और कांग्रेस का बुरा हाल, पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत, उत्तराखंड में भाजपा लगातार दूसरी बार बनाने जा रही सरकार, वहीं मणिपुर और गोवा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा की वापसी.चर्चा में इस हफ्ते एनडीटीवी के पत्रकार मोहम्मद गजाली, वरिष्ठ पत्रकार एमएन पार्थ, विदेश मामलों की विशेषज्ञ पत्रकार स्मिता शर्मा, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तम्भकार आनंदवर्धन शामिल हुए. साथ ही न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.टाइमकोड्स : 00:00 - 08:10 परिचय 08:10 - 29:50 पंजाब चुनाव 29:50 - 44:09 गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड चुनाव 44:09 - 1:07:25 यूक्रेन - रूस विवाद 1:07:25 - 1:41:40 उत्तर प्रदेश चुनाव 1:42:04 - 1:48:34 सलाह और सुझाव Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

