Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में सीबीआई ने एनएसई घोटाले में ‘हिमायल के योगी’ को किया गिरफ्तार, तीन राज्यों में खत्म हुआ चुनाव, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव, रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, अमेरिका समेत अन्य देशों ने रूस पर लगाए कड़े प्रतिबंध, ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया की देश से भागे कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से अब तक की गई 18,000 करोड़ रुपए की वसूली और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक गिरफ्तार समेत कई विषयों पर बातचीत हुई.चर्चा में इस हफ्ते तीन संवाददाता जुड़े, जो अलग-अलग राज्यों से चुनावों की कवरेज के लिए गए थे. गोवा से प्रतीक गोयल, उत्तर प्रदेश से बसंत कुमार और पंजाब से अश्वनी कुमार सिंह. साथ ही न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने भी हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने किया.टाइमकोड 00:00 - 01:39 - इंट्रो01:39 - 08:09 - हेडलाइंस09:15 - 12:21 - यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ता तनाव13:00 - 20:00 - उत्तरप्रदेश चुनाव 20:08 - 24:43 - गोवा चुनाव 25:27 - 28:58 - पंजाब चुनाव 1:13:31 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए:शार्दूल कात्यायनगैंग्स ऑफ पिम्परी चिंचवड - प्रतीक गोयल की रिपोर्ट पानी में होने वाली आर्सेनिक की समस्या पर ह्रदयेश जोशी की रिपोर्टबसंत कुमारगुजरात में कोयला चोरी को लेकर की गई दैनिक भास्कर की रिपोर्टदिल्ली दंगों पर स्क्रॉल की रिपोर्टर एश्वर्या अय्यर की रिपोर्टप्रतीक गोयलअमेजन प्राइम - क्विक सीरीजअश्वनी कुमार सिंहसीएम योगी का किसानों को लेकर किए गए दावें पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्टनेटफ्लिक्स सीरीज - ए काली काली आंखेंमेघनाद एसलल्लनटॉप की यूपी चुनावी यात्राएक और चुनावी शो: धर्म संसद स्नोपियर्सर सीरीज ***हर सप्ताह की सलाह और सुझावचर्चा लेटर ़ Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

