Money Manager
Money Manager
Aaj Tak Radio
मरने के बाद आपकी प्रॉपर्टी के लिए होने वाले झगड़े को रोकना चाहते हैं, तो सुनें : मनी मैनेजर, Ep 70
32 minutes Posted Dec 4, 2021 at 11:47 am.
0:00
32:00
Download MP3
Show notes
‘आजतक रेडियो’ के स्पेशल पॉडकास्ट ‘मनी मैनेजर’ में इस हफ्ते बात करेंगे वसीयत से जुड़ी तमाम जानकारियों पर जो आपके मरने के बाद आपकी प्रॉपर्टी को आपके अनुसार लोगों तक पहुँचाएगी. जानेंगे कि वसीयत करना ज़रूरी क्यों है? लोग आम तौर पर वसीयत करने से डरते क्यों हैं? और फिर बताएंगे वसीयत करने के सही तरीके को भी जिससे किसी भी तरह के विवाद से आपकी वसीयत बची रहे. वसीयत करते हुए किन बातों का ध्यान रखना है, जानेंगे ये भी और साथ मे ये भी कि वसीयत करते हुए आम तौर पर आपको किन गलतियों से बचना चाहिए.

साथ ही हम इस हफ्ते की बिजनस हेडलाइंस भी आपको सुनाएंगे अपनी फायनेंसियल एक्सपर्ट स्वाति कुमारी के उन हेडलाइन्स पर कमेंट्स यानी उनकी राय के साथ.

इस हफ्ते आज तक रेडियो की पॉडकास्टर ख़ुशबू के साथ होंगी पर्सनल फाइनेंशियल मामलों की एक्सपर्ट स्वाति कुमारी जिनसे हम करेंगे बात वसीयत करने के तमाम पहलुओं पर. स्वाति से ही जानेंगे कि वसीयत करनी क्यों ज़रूरी है? और फिर वसीयत करने के तरीके को बताते हुए बताएंगे वसीयत का फॉर्मेट भी जिससे आप अपनी वसीयत बिना किसी वकील के मदद के भी बना सकें।

इसके अलावा आखिर में ‘क्लोज़िंग बेल’ नाम का सेग्मेंट जरूर सुनिएगा ताकि अगले हफ्ते का बजट बनाते हुए आपको पता हो कि क्या-क्या बड़ा घटनेवाला है और किन-किन बिजनेस न्यूज पर आपका ध्यान होना चाहिए और शो के आखिर में बात लिसनर्स के भेजे गए कुछ सवालों पर भी होगी. आप अब हमारे व्हाट्सएप नंबर यानि 9953323303 पर भी हमसे सवाल पूछ सकते हैं. 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड को सुनने के लिए नीचे प्लेयर पर प्ले बटन दबाएँ-