Money Manager
Money Manager
Aaj Tak Radio
इनवेस्टमेंट करने का मन हो तो RBI की ये स्कीम आज़माकर देखें : मनी मैनेजर, Ep 69
29 minutes Posted Nov 27, 2021 at 12:17 pm.
0:00
29:13
Download MP3
Show notes
आजतक रेडियो’ के स्पेशल पॉडकास्ट ‘मनी मैनेजर’ में इस हफ्ते बात करेंगे आरबीआई के रीटेल डायरेक्ट स्कीम के बारे में. जानेंगे ये स्कीम दरअसल है क्या जो आरबीआई ले कर आई है. साथ ही ये भी कि इनवेस्टमेंट के लिहाज से कितनी मुफ़ीद है? जानेंगे इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट के तरीकों के बारे में उन ख़तरों के साथ जो इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट की राह में मिलता है. बात इस स्कीम के तहत मिलने वाले रिटर्न पर भी यानी ये कि रिटर्न के लिहाज से ये स्कीम कितनी फायदेमंद है? प्रॉसेस और तरीके बताते हुए इस स्कीम के डोंट्स भी बताएंगे आपको.


साथ ही हम इस हफ्ते की बिजनस हेडलाइंस भी आपको सुनाएंगे अपनी फायनेंसियल एक्सपर्ट स्वाति कुमारी के उन हेडलाइन्स पर कमेंट्स यानी उनकी राय के साथ.

इस हफ्ते आज तक रेडियो के पॉडकास्टर नितिन ठाकुर के साथ होंगी पर्सनल फाइनेंशियल मामलों के एक्सपर्ट शरद कोहली जिनसे हम करेंगे बात करेंगे आरबीआई की रीटेल डायरेक्ट स्कीम पर. समझेंगे इस स्कीम का पूरा कॉन्सेप्ट और ये भी कि इस स्कीम में इनवेस्टमेंट करने के क्या फायदे हैं और विकल्प क्या क्या हैं? समझेंगे ये भी कि इस रीटेल डायरेक्ट स्कीम की राह में रिस्क क्या क्या है? और उन रिस्क्स से कैसे बचा जा सकता है?
खतरों को बताते हुए बताएंगे आपको ये भी कि अगर आप आरबीआई की इस स्कीम में निवेश करना चुन रहे हैं तो क्या क्या सावधानी बरत कर निवेश करें?

इसके अलावा आखिर में ‘क्लोज़िंग बेल’ नाम का सेग्मेंट जरूर सुनिएगा ताकि अगले हफ्ते का बजट बनाते हुए आपको पता हो कि क्या-क्या बड़ा घटनेवाला है और किन-किन बिजनेस न्यूज पर आपका ध्यान होना चाहिए और शो के आखिर में बात लिसनर्स के भेजे गए कुछ सवालों पर भी होगी. आप अब हमारे व्हाट्सएप नंबर यानि 9953323303 पर भी हमसे सवाल पूछ सकते हैं. 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड को सुनने के लिए नीचे प्लेयर पर प्ले बटन दबाएँ-

प्रोड्यूसर- रोहित अनिल त्रिपाठी
साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी