
सोना प्रॉपर्टी के तौर पर कितना उपयोगी है? गोल्ड लोन लेने का प्रोसेस कितना आसान होता है और अगर पैसों की जरूरत है तो क्या सोने को इस्तेमाल कर के लोन ले सकते हैं? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर और फायनेंशियल एक्सपर्ट शुभम शंखधर की बातचीत.
Oct 9, 2021
21 min

सीमित आय में रहने के लिए रेंटेड अपार्टमेंट्स से ज्यादा सही खुद का घर है या नहीं? घर रहने के अलावा अगर इन्वेस्टमेंट पर्पस से खरीदना हो तो क्या करें? होम लोन लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है और लोन लेते वक़्त किन बातों का ध्यान रखने की ज़रूरत है? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर और फाइनेंशियल एक्सपर्ट शुभम शंखधर की बातचीत.
Oct 2, 2021
44 min

बिन पैसों के बुढ़ापे से हर आदमी डरता है. तो फिर एक टेंशन फ्री बुढ़ापे के लिए आपको क्या करना होगा? अगर बढ़िया पेंशन चाहिए तो क्या करना होगा? सरकारी नौकरी न भी हो तो रिटायर होने पर कैसे पेंशन मिल सकती है? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर और फाइनेंशियल एक्सपर्ट शुभम शंखधर की बातचीत.
Sep 25, 2021
29 min

अगर कभी आपके बैंक में अचानक से लाखों रुपये आये और चले जाए तो क्या करना चाहिए? कैसे गलत ट्रांसफर हुए पैसों को वापस लाया जाए और साथ ही आज के टाइम को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड को कैसे मात दी जाए ? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर और पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट शुभम शंखधर की बातचीत
Sep 18, 2021
29 min

क्या आपको भी बैंक और पेपर वर्क की माथापच्ची की वजह से लोन लेना पहाड़ लगता है? तो ऐसे में आप कब कैसे और कहां आसानी से लोन ले सकते हैं और क्या ऑनलाइन लोन लेना आसान और सेफ है? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर और पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट शुभम शंखधर की बातचीत.
Sep 11, 2021
25 min

भारतीय शेयर बाजार में इतनी अचानक से इतनी तेज़ी कैसे आई है? क्या आप भी मार्केट हाई देखकर इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं? हाँ, तो ये कितना सेफ है और इस वक़्त आपको ट्रेडिंग पर फोकस करना चाहिए या फिर इन्वेस्टमेंट पर? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर, पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट शुभम शंखधर और एस्कोर्ट्स सिक्योरिटीज लिमिटेड के रिसर्च हेड मोहम्मद आसिफ इकबाल की बातचीत.
Sep 4, 2021
40 min

कम से कम सेविंग्ज़ या पैसों में भी आप कैसे निवेश कर सकते हैं? इसके लिए SIP कितना बेहतर ऑप्शन है? इसमें रोज़ाना निवेश करना सही रहेगा या मंथली बेसिस पर और इसके फायदे नुकसान क्या है? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर और पर्सनल फ़ाइनेंस के एक्सपर्ट शुभम शंखधर से.
Aug 28, 2021
33 min

अप्रैल 2020 में टोटल जॉब लॉसेस में से लगभग 14 पर्सेंट महिलाओं ने नौकरी खो दी, पूरे साल की बात करें तो 49 पर्सेंट महिलाओं ने नौकरी खोई है. ऐसे वक्त में फाइनेंशियल प्लानिंग कैसे करनी चाहिए? महिलाओं के लिए इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट अवेलेबल भी है या नहीं और जिन महिलाओं की कोई इनकम नहीं है और अगर उन्हें टर्म इंश्यॉरेंस लेना है तो क्या उन्हें मिल सकता है? सुनिए मनी मैनेजर में नितिन ठाकुर, पर्सनल फाइनेंस के एक्सपर्ट शुभम शंखधर और फाइनेंशियल जर्नलिस्ट अपराजिता शर्मा की बातचीत.
Aug 21, 2021
32 min

आपकी कंपनी से आपको रिटायमेंट के बाद जो अमाउंट मिला उसका किस तरीके से इस्तेमाल करें? रिटायरमेंट के बाद जो रेग्युलर खर्च होते हैं उसको कैसे मैनेज करें और सरकारी स्कीम्स में निवेश करने में कितना फायदा है? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर और पर्सनल फाइनेंस के एक्सपर्ट शुभम शंखधर की बातचीत.
Aug 14, 2021
35 min

बिज़नेसमैन राकेश झुनझुनवाला ऐसी एयरलाइन कंपनी खड़ी कर रहे हैं जो सस्ते टिकट भी देगी? लेकिन भारत में एविएशन सेक्टर का क्या हाल है? क्या एविएशन में इन्वेस्टमेंट करना कितना सही होगा? सुनिए 'मनी मैनेजर' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर और सीनियर जर्नलिस्ट मनु कौशिक की बातचीत.
Aug 7, 2021
48 min
Load more
