Mission Berlin | जर्मन सीखिए | Deutsche Welle
Mission Berlin | जर्मन सीखिए | Deutsche Welle
DW.COM | Deutsche Welle
मिशन यूरोप शुरुआती भाषा सीखने वालों के लिए हैं. इसमें मिशन बर्लिन, मिस्या क्रैको और मिशन पैरिस हैं. अब भाषा के सागर में गोता लगाइए और जर्मन, पोलिश या फ्रांसिसी सीखिए.
Mission Berlin 26 – समय का प्रयोग
वर्तमान में लौट कर अना पॉल के साथ टाइम मशीन को ब्लॉक करने की कोशिश कर रही है लेकिन कोड नहीं है. अना म्यूजिक का पीछा करती है और तभी लाल कपड़ों वाली महिला आ जाती है. क्या वह आखिरी क्षण में अना की योजना विफल कर देगी? अना वर्तमान में लौट आती है और पॉल को जंग लगी चाबी दिखाती है जिससे टाइम मशीन को रोका जा सकता है. लेकिन इसके लिए एक कोड की जरूरत है जो उसके पास नहीं है. अना म्यूजिक नोट्स में एक नाम लिखना चाहती है. तभी लाल कपड़ों वाली महिला आ जाती और चाबी मांगती है. अना चाबी टाइम मशीन में लगा देती है और कोड दे देती है. क्या लाल कपड़ों वाली महिला टाइम मशीन को नष्ट होने से रोक लेगी या जल्द ही वह भी टाइम मशीन की तरह इतिहास बन जाएगी?
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 25 – सब गड़बड़ है.
समय खत्म होने को है और अना को पॉल से अब विदा लेनी ही पड़ेगी ताकि वह 9 नवंबर 2006 में लौट जाए. अपना मिशन पूरा करने के लिए उसके पास सिर्फ पांच मिनट है. क्या यह काफी होंगे? खिलाड़ी अना को सलाह देता है कि भीड़ का फायदा उठा कर अना गायब हो जाए. लेकिन पॉल से विदा लिए बिना अना लौटना नहीं चाहती. परिणामों को सेव करने के बाद उसे समझ में आता है कि जंग लगी चाबी पहेली का हल है. लेकिन क्या बुरी दुर्घटना रोकने के लिए वह सही समय पर पहुंच जाएगी. उसके पास अब मिशन सफलतापूर्वक खत्म करने के लिए सिर्फ पांच मिनट हैं.
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 24 – समय बीत रहा है
अना को 1961 में छिपाया हुआ बक्सा मिल जाता है लेकिन वह इसे खोल नहीं पाती क्योंकि इसमें जंग लगा है. जब वह इसे खोलती है तो एक चाबी मिलती है. क्या यह रहस्य की चाबी है? समय पंख लगा कर उड़ रहा है और अना को जल्दी वह बक्सा खोलना है. लेकिन खिलाड़ी चेतावनी देता है कि बक्सा दूसरे के सामने न खोला जाए. अना को बक्से में एक पुरानी जंग लगी चाबी मिलती है. अब उसे जल्दी से जल्दी 2006 में लौटना है ताकि वह लाल कपड़ों वाली महिला से बदला ले सके. क्या इसके लिए उसके पास समय है?
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 23 – फिर मिलते हैं.
अना को एमरे ओगुर मोफा पर बेर्नाउअर श्ट्रासे में ले जाता है. वह उसे बर्लिन में शुभकामना देता है. लेकिन क्या यह लाल कपड़ों वाली महिला से भागने और धातु के बक्से को ढूंढने के लिए काफी होगा? खिलाड़ी अना को सलाह देता है कि वह बेर्नाउअर श्ट्रासे में जाने के लिए किसी से लिफ्ट ले ले. उसे एक युवा लिफ्ट देता है. यही युवा बाद में कमिश्नर एमरे ओगुर बनता है. अब जब अना हाइडरुन और पॉल से मिलती है तो लाल कपड़ों वाली महिला भी आ जाती है. पॉल, हाइडरुन और उसका पति रॉबर्ट भागने में सफल होते हैं. इस दौरान अना बक्सा लाने के चल पड़ती है. क्या इतने साल बाद भी वह अपनी जगह पर होगा?
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 22 – अब रवाना हो जाओ
अना साल 1989 में बर्लिन पहुंच गई हैं जहां दीवार गिराए जाने के बाद खुशी का माहौल है. बक्सा निकाल कर लाने के लिेए उसे भारी भीड़ से निकलना होगा. क्या यह संभव है ? जैसे ही अना 1989 में यात्रा करना चाहती है, तो काले हेलमेट वाले आ धमकते हैं. लाल कपड़ों वाली महिला ने उन्हें अना को जिंदा ढूंढ लाने का निर्देश दिया है. फिर भी अना टाइम मशीन से बर्लिन की दीवार गिरने वाले दिन की ओर यात्रा करने में सफल हो जाती है. वह खुद को ब्रांडनबुर्गर दरवाजे की भीड़भाड़ में पाती है. उसे बेर्नाउअर श्ट्रासे पहुंचना है. उसके पास सिर्फ 30 मिनट हैं. क्या वह इतनी भीड़ में से तेजी से निकल पाएगी?
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 21 – एक नई योजना
अना 2006 में लौटती है. पादरी कावालियर को लाल कपड़ों वाली महिला अगवा कर लेती है. चूंकि अना को नहीं पता कि पादरी को कहां रखा गया है इसलिए वह दीवार गिराए जाने वाली रात यानी 9 नवंबर 1989 में जाती है. 2006 में अना को पॉल बताता है कि पादरी गायब हो गए हैं. उनका लाल कपड़ों वाली महिला ने अपहरण कर लिया है. लगता है कि पॉल को पादरी और टाइम मशीन के बारे में ज्यादा जानकारी है लेकिन इस बारे में बात करने के लिए अना के पास समय नहीं है. अना 9 नवंबर 1989 की रात में जाना चाहती है. वहां उसे ऐसा शहर मिलता है जो दीवार गिरने की खुशी मना रहा है. इस भीड़भाड़ में वह चुपचाप जा कर बक्सा निकाल लाना चाहती है.
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 20 – समय से समय में
अना पहेली के हल की तरफ नहीं पहुंची है. रटावा कौन सी घटना रोकना चाहता है. 2006 में लौटने के बाद उसे 1989 में जाना है. लेकिन उस दौर में जाना कितना खतरनाक होगा? अना के 2006 में लौटने से पहले पॉल से बहुत भावनात्मक विदाई होती है. अना के पास मिशन पूरा करने के लिए सिर्फ 35 मिनट हैं और अना और खिलाड़ी दोनों अभी तक नहीं जानते कि रटावा कौन सी ऐतिहासिक घटना रोकना चाहता है. अचानक उन्हें समझ में आता है कि आतंकी दीवार के बनने को नहीं, उसके गिरने को रोकना चाहते हैं. खिलाड़ी तुरंत फैसला लेता है कि बर्लिन दीवार का गिरना देखने के लिेए अना को 1989 की यात्रा करनी होगी.
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 19 – शीत युद्ध में प्यार
40 मिनट और: अना और पॉल लाल कपड़ों वाली महिला से बचते हुए पश्चिमी बर्लिन में आ जाते हैं. पॉल अना के सामने अपने प्यार का इजहार कर स्थिति को और मुश्किल बना देता है. यह एक मौका है या अड़चन? अना को अपना मिशन पूरा करने के लिए पूर्वी बर्लिन में जाना होगा लेकिन वह पश्चिमी बर्लिन में फंस गई है. इसके अलावा भी एक मुश्किल है: इन कठिन परिस्थितियों में पॉल अना के लिए अपने प्यार का इजहार करता है. वह चाहता है कि अना मिशन छोड़ दे. लेकिन खिलाड़ी एक नई योजना के तहत अना को 2006 में भेजना चाहता है. क्या बचे हुए 35 मिनट हल ढूंढने के लिए काफी होंगे?
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 18 – छिपा हुआ बक्सा
अना को पता चलता है कि लाल कपड़ों वाली महिला रटावा की मुखिया है. उसके पास अब सिर्फ 45 मिनट हैं. अना के लिेए अहम सुराग एक बक्सा है जिसे लाल कपड़ों वाली महिला ने छिपा दिया है. क्या अना यह बक्सा ढूंढ निकालेगी ? बेर्नाउअर श्ट्रासे की ओर जाते समय हाइडरुन, पॉल और अना को हाइडरुन के पति मिलते हैं जो उन्हें बताते हैं कि पूरा शहर सैनिकों से भरा है लेकिन अभी और बुरे हालात होने वाले हैं. काले हेलमेट वाले मोटरसाइकिल सवार फिर आते हैं. चारों शराब के एक पुराने कारखाने में छिप जाते हैं. जैसे लाल कपडों वाली महिला आती है, पॉल अना को बताता है कि वह रटावा की मुखिया है. अना और पॉल उसके पीछे जाते हैं और देखते हैं कि वह एक तहखाने में धातु का एक बक्सा छिपा रही है. उसे निकालने की कोशिश में कोई बाधा डालता है. उन्हें बक्सा कहीं और छिपाना पड़ता है. खिलाड़ी वादा करता है कि बाद में बक्सा निकालने में वह उनकी मदद करेगा. लेकिन क्या 40 मिनट इसमें काफी होंगे?
Dec 8, 2010
5 min
Mission Berlin 17 – मोर्चाबंदी
बस 50 मिनट और. खिलाड़ी सब कुछ दांव पर लगाने और अनजान महिला पर विश्वास करने का फैसला करता है. रेडियो में पूर्वी जर्मनी में सैनिकों के बैरिकैड्स के बारे में रिपोर्ट आ रही है. क्या यही है जिसमें रटावा की रुचि है? अना को अब भी समझ नहीं आया है कि कैश काउंटर वाली महिला हाइडरुन द्राय है. खिलाड़ी अना को सलाह देता है कि वह इस दोस्ताना महिला का विश्वास करे, भले ही उसका भाई पॉल संदिग्ध हो. आखिरकार वह मोटरसाइकिल सवारों से भाग निकलने में अना की मदद करने को तैयार हो जाता है. बाद में अना, पॉल और हाइडरुन देखते हैं कि किस तरह पूर्वी जर्मनी की सेना कंटीली बाड़ लगाती है. खिलाड़ी अना को बताता है कि यह दीवार बनने की शुरुआत है. अना के पास जर्मनी को बचाने के लिए सिर्फ 45 मिनट हैं.
Dec 8, 2010
5 min
Load more