वे सभी लोग जिन्हें उनके पापों के लिए माफ़ किया गया है, वे पानी और आत्मा के सुसमाचार में विश्वास करते हैं और उनके हृदयों में पवित्र आत्मा है। यह १ यूहन्ना ५:१० में कहता है, “जो परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है वह अपने ही में गवाही रखता है।” जिसके हृदय में परमेश्वर की धार्मिकता है, उसमें पवित्र आत्मा वास करता है, और यह पानी और आत्मा के सुसमाचार में विश्वास है जो पवित्र आत्मा के लिए उनके हृदय में सदा के लिए वास करना संभव बनाता है।
पानी और आत्मा के सुसमाचार में हमारे विश्वास के द्वारा हमारे पापों की माफ़ी प्राप्त करके हम परमेश्वर की सन्तान बने है। पवित्र आत्मा हमारे हृदयों में वास कर चुका है और यह कहते हुए हमारा गवाह बना है, “तुम परमेश्वर की सन्तान और उसकी प्रजा हो।” दूसरी और, उनके लिए जिनके हृदय में पवित्र आत्मा नहीं है, व्यवस्था गवाही देती है, “तू परमेश्वर की सन्तान नहीं, परन्तु पापी है।”
https://www.bjnewlife.org/
https://youtube.com/@TheNewLifeMission
https://www.facebook.com/shin.john.35

