Farzi Khabar - सच का सबक
Farzi Khabar - सच का सबक
Farzi Khabar
Exposed 11! क्या 19वीं सदी के फ़्रांस में सच में हुई थी ट्रेन में चोरी या थी यह खबर फ़र्ज़ी?
3 minutes Posted Jun 8, 2020 at 7:07 am.
0:00
3:05
Download MP3
Show notes
अल्जीरियाई उपद्रवी की पत्नी मैडम मार्क्वेट ने दिसंबर 1890 (19th century) में दावा किया कि उन्हें फ़्रांस की एक ट्रेन में लेडीज डिब्बे में लूट लिया गया था।
यह ट्रेन मोंटे कार्लो से रवाना हुई थी और टॉलोन पहुंचने पर, उन्होंने अधिकारियों को बताया कि यात्रा के कुछ अंश में जब वह सो रही थी, एक चोर ने उनके 7,000 फ्रैंक चुरा लिए ।
जब वह अपने हमलावर के बारे में कोई विवरण नहीं दे पाईं , उनके दावे के ऊपर संदेह किया जाने लगा , लेकिन कुछ दिनों बाद इसी तरह की घटना की एक अन्य रिपोर्ट से उनकी कहानी में विश्वसनीयता नज़र आने लगी ।
एक इटालियन व्यक्ति ने ल्योंस और ग्रेनोबल के बीच यात्रा कर रहे एक यात्री पर चाकू से हमला कर दिया और उसे उसके सारे पैसे सौंपने के लिए कहा ।
इसके बाद हमलावर ट्रेन से कूद गया लेकिन उसे उस समय पकड़ लिया गया जब पीड़ित ने आपातकालीन कॉर्ड को खींच लिया और ट्रेन को रोक दिया।