Show notes
अफ़ग़ानिस्तान में छुपकर शासन करने वाला तालिबान अब ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर अपनी बात रखना क्यों चाहता है और इसके क्या खतरे हैं? महंत नरेंद्र गिरी को कैसे दी गई भू समाधि और क्यों हिंदू धर्म में साधु-संतों को जलाने की बजाय भू समाधि या जल समाधि दी जाती है? यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दादरी दौरे के राजनीतिक मायने क्या हैं और असम में क्यों जलाए जा रहे हैं राइनो यानि गैंडों के सींग, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.



