Din Bhar
Din Bhar
Aaj Tak Radio
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था. फ़ील्ड पर रहने वाले रिपोर्टरों की फौज है हमारे पास, एक्सपर्ट्स का ज़ख़ीरा है. सब होंगे,इस डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस पॉडकास्ट में.
बच्चों के लिए कोवैक्सीन को कब मिलेगी मंज़ूरी?: दिन भर, 12 अक्टूबर
लखीमपुर खीरी केस में क्या नया अपडेट है, सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी कब होगी? राजस्थान की गहलोत सरकार को क्यों वापस लेगी विवादित विधेयक? 18 अक्टूबर से एयरलाइंस अपनी पूरी क्षमता के साथ खोल दी जाएँगी, त्यौहार के सीज़न में कितना सही है ये फैसला और दिल्ली में डेंगू ने क्यों तोड़ दिया तीन साल का रिकॉर्ड, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
Oct 12, 2021
24 min
देश में चल रहे कोयला संकट की इनसाइड स्टोरी क्या है: दिन भर, 11 अक्टूबर
लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की कोर्ट में पेशी के दौरान क्या हुआ और महाराष्ट्र में बंद का क्या असर दिखा, देश में कोयले की भारी किल्लत दूर करने के लिए कोल इंडिया क्या कर रहा है, तालिबान की सरकार को मान्यता दिए बिना अमेरिका अफगानिस्तान को पैसे देने को राज़ी क्यों हो गया है और इंडियन स्पेस एसोसियेशन को किस मकसद से बनाया गया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
Oct 11, 2021
34 min
कौन हैं ये हाइब्रिड टेररिस्ट जो जम्मू कश्मीर में ले रहे हैं निहत्थे लोगों की जान? : दिन भर, 8 अक्टूबर
लखीमपुर खीरी मामले का आरोपी आशीष मिश्रा क्या नेपाल भाग गया है, जम्मू कश्मीर में लगातार हो रहे हमलों के पीछे कौन सा ग्रुप काम कर रहा है, क्या है रणजीत हत्याकांड जिसमें राम रहीम को दोषी ठहराया गया है और 89 साल बाद भी भारतीय वायु सेना के सामने क्या चुनौतियां हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
Oct 8, 2021
31 min
लखीमपुर खीरी प्रकरण में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच: दिन भर, 7 अक्टूबर
त्योहारों को लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री की फिक्र क्या है और वो फिक्र कितनी डराने वाली है, लखीमपुर खीरी कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई और क्या हैं वहां के अपडेट्स, कश्मीर में क्यों अब सेना के जवानों से ज़्यादा सिविलियंस शिकार बनाए जा रहे हैं और रूस-भारत की एस-400 मिसाइल डील पर अमेरिका की नज़र टेढ़ी क्यों हो रही, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
Oct 7, 2021
31 min
कोयले की कमी पड़ने वाली है भारी, क्या आपके घर नहीं आएगी बिजली?: दिन भर, 6 अक्टूबर
लखीमपुर खीरी प्रकरण में आरोपियों की गिरफ़्तारी में देरी क्यों हो रही है और इस मामले में क्या है कांग्रेस की रणनीति, देश में क्यों हो सकती है बिजली की किल्लत और इससे कैसे निपटा जाएगा, इंग्लैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से इंडियन हॉकी टीम ने क्यों किया किनारा और देशभर में क्यों परेशान रहे जियो यूज़र्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
Oct 6, 2021
30 min
लखीमपुर हिंसा में पुलिस अब भी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करने में क्यों अटक रही है? : दिन भर, 5 अक्टूबर
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पाई है? यूपी को पीएम मोदी ने 75 परियोजनाओं की सौगात दी है, इनमें क्या ख़ास है? कोवैक्सीन को WHO से मंजूरी मिलने के कितने आसार हैं, इससे क्या फायदे होंगे और न्यूक्लियर और इलेक्ट्रिक सबमरीन्स में ज़्यादा शक्तिशाली कौन, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
Oct 5, 2021
28 min
लखीमपुर खीरी की घटना से बीजेपी को होगा सियासी नुकसान?: दिन भर, 4 अक्टूबर
लखीमपुर खीरी में घटी घटना पर मची सियासी हलचल के मायने क्या हैं, प्रशासन और किसानों के बीच समझौता किन शर्तों पर हुआ? पेंडोरा पेपर्स लीक में बड़े बड़े अरबपतियों के नाम आए हैं, क्या है ये पूरा मामला? कोरोना से होने वाली मौत पर परिवार के लोगों को कितना मुआवजा मिलेगा और इसका प्रोसेस क्या होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
Oct 4, 2021
27 min
एयर इंडिया की घरवापसी से एविएशन सेक्टर में हलचल क्यों?: दिन भर, 1 अक्टूबर
टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदा या नहीं, पेंच कहां फंसा है? पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से राहें अलग कर ली हैं तो इसका पंजाब की सियासत पर क्या असर होगा? पीएम मोदी की स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 और अमृत 2.0 योजनाएं क्या हैं और देश के हेल्थ सिस्टम की पोल खोलती नीति आयोग की रिपोर्ट क्या कहती है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
Oct 1, 2021
29 min
लॉ एंड ऑर्डर सुधारने के चक्कर में क्या यूपी पुलिसिया स्टेट बनता जा रहा है: दिन भर, 30 सितंबर
पंजाब के नए सीएम के साथ सिद्धू की मीटिंग में क्या बातचीत हुई और कांग्रेस में कलह का कोई अंत दिख भी रहा है या नहीं? क्या पुलिस जबरन होटल में घुसने का अधिकार रखती है और यूपी पुलिसिया स्टेट तो नहीं बनता जा रहा है? अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन के आसार क्यों नज़र आ रहे हैं और दिल्ली में क्यों 46 दिन शराब की दुकानें बंद रहने वाली है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
Sep 30, 2021
28 min
यूपी में हारी सीटों पर कमल खिलाने के लिए क्या तैयारी कर रही है BJP?: दिन भर, 29 सितंबर
पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के इस्तीफे के बाद मची उथल पुथल का भविष्य क्या होगा, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का 'मिशन चौरासी' क्या है और इसके पीछे की रणनीति क्या है, दिल्ली के जेल कैदियों के लिए आरामगाह क्यों बनते जा रहे हैं और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का लाभ कैसे ले सकते हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
Sep 29, 2021
34 min
Load more