Concept Talk
Concept Talk
Based on Drishti IAS Youtube channel
Muslim Personal Law, Minority & Tribal laws and Uniform Civil Code: Part 2 I by Dr. Vikas Divyakirti
4 hour 26 minutes Posted Dec 19, 2021 at 3:24 pm.
0:00
4:26:19
Download MP3
Show notes

प्रिय श्रोताओं,  कुछ दिन पहले डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे से जुड़ी जटिलताओं को समझाने के लिये Concept Talk सीरीज़ के अंतर्गत एक वीडियो "समान नागरिक संहिता" बनाया था जिसमें इस अवधारणा के अर्थ, ऐतिहासिक विकास, हिंदू कोड बिल विवाद आदि पर विस्तृत चर्चा की गई थी।  यह वीडियो उसी का दूसरा हिस्सा है जिसमें निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है :  1) भारत के अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, ईसाई, पारसी, यहूदी) के व्यक्तिगत कानून (Personal Laws)।  

2) व्यक्तिगत कानूनों से जुड़े अदालती मामले, जैसे शाह बानो, डेनियल लतीफी, शायरा बानो, शबाना हाशमी, मेरी रॉय, प्रगति वर्गीज़, जॉन वेलामत्तोम आदि।  

3) सिविल कानूनों के मामले में नागालैंड, मिज़ोरम और छठी अनुसूची के जनजातीय क्षेत्रों को हासिल विशेष सुविधाएँ।  

4) भारत के धर्मनिरपेक्ष सिविल कानून, जैसे गोवा सिविल कोड; स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954; जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2000 आदि।  

5) अनुच्छेद 13 और धार्मिक विधियों की सुसंगति का प्रश्न (विशेषतः नरासु अप्पा माली केस में)।  

6) समान नागरिक संहिता पर सही नज़रिया क्या हो सकता है?  

अगर आपकी रुचि भारतीय समाज और संवैधानिक इतिहास की जटिलताओं को जानने-समझने में है तो यह वीडियो आप ही के लिये है। इसे देखिये और एक अत्यंत विवादास्पद मुद्दे पर सटीक राय बनाने की यात्रा पूरी कीजिये।  

यह पॉडकास्ट द्रष्टि आईएएस यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित वीडियो से बनाया जा रहा है

हार्दिक शुभकामनाओं