
पत्रकार गजेंद्र सिंह रिक्की बता रहे हैं पिछले साल के उन अहम फैसलों के बारे में जिसमें से ज्यादातर ने सुप्रीम कोर्ट की साख पर बट्टा लगाया।
Jan 2, 2024
5 min

#storytelling #fasana #boltepanne
Dec 4, 2022
3 min

योगी सरकार ने यूपी में बेरोजगारी घटने का आंकड़ा दिया कि उनके शासनकाल में 12 प्रतिशत बेरोजगारी घटी, ऐसे आंकड़ों की असलियत क्या है, जनिए इस पॉडकास्ट में। आपके लिए इसे जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस विधानसभा चुनाव #UPelection का रिजल्ट भले जो भी रहे पर हालिया सरकार ने जिस तरह के उदाहरण पेश किए हैं, वे जनता के लिए चेतावनी हैं कि आने वाली सरकारें ऐसा न करें। बोलते पन्ने के #reserachengine सेग्मेंट के लिए यह रिपोर्ट शिवांगी #Shivangifriedi ने लिखी है जो पेशे से पत्रकार हैं। उन्हीं की आवाज में पॉडकास्ट सुनिए ... हमारी टीम की बनायी रिसर्च आधारित रिपोर्ट्स देखने के लिए प्लेलिस्ट पर जाकर ‘रिसर्च इंजन’ को क्लिक करें।
लिंक - https://www.youtube.com/playlist?list...
Mar 9, 2022
9 min

कोरोना महामारी में बीमार सरकारी तंत्र के चलते बहुत से लोगों ने जान गंवाई, ऐसे लोगों के परिजनों से बातचीत के आधार पर हम इन मृतकों की कोरोना स्मृतिका या कोविड मेमोरियल तैयार कर रहे हैं। इस खास श्रृंखला की पहली स्टोरी हाजिर है। बोलते पन्ने के लिए ये रिपोर्ट शिवांगी ने बरेली के क्यारा गांव जाकर की है। बरेली से केवल 15 किलोमीटर दूर ये गांव एक ब्लॉक मुख्यालय है, यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी है, इसके बावजूद संक्रमण की यहां रोकथाम नहीं हो सकी। सरकारी अमला गांव वालों पर ही इल्जाम लगाने लगा कि मुआवजे के लिए ये झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। 15 अप्रैल, 2021 को हुए पंचायत चुनाव के बाद यहां जो तबाही आई, वो दर्द गांव वाले आज भी झेल रहे हैं। सुनिए पूरी खबर, आप यूट्यूब पर जाकर ये वीडियो देख सकते हैं...
#Covidmemorial #Kyaravillage #Shivangifriedi
----------------
बोलते पन्ने ... आपके मुद्दों और डायरी के पन्नों की आवाज।
ये मंच एक कोशिश है हिन्दी पत्रकारिता की खोई साख को दोबारा स्थापित करने की। हम मध्य वर्ग वाले भारतीयों तक गंभीर पत्रकारी रिपोर्ट पहुंचाने का काम कर रहे हैं ताकि आपके जीवन में उससे कुछ असर हो सके। साथ ही हमारी कोशिश आप तक अखबारों की समीक्षा पहुंचाने की है ताकि आपको पता रहे कि क्या खबर है और क्या प्रोपोगैंडा!
अब बात डायरी के पन्नों की... अगर आप लिखते हैं तो अपनी कविताएं हमें भेजिए और हमारी प्लेलिस्ट पर जाकर ‘मुक्तक’ कविता श्रृंखला में रचनात्मक तरीके से पेश की गईं कविताएं देखिए। हम मानते हैं कि कविताएं सिर्फ रोमानियत भर के लिए नहीं होतीं, वे गंभीर से गंभीर मुद्दे को कम शब्दों में बयां करने की कुव्वत होती हैं...इसलिए अपने डायरी के पन्नों को हमारे साथ मिलकर आवाज दें।
हमारे वीडियो देखने के लिए बहुत आभार। अगर आप इस चैनल पर नए हैं तो हम गुजारिश करेंगे कि चैनल को सब्सक्राइब करके बोलते पन्ने के सफर से जुड़ जाएं। हम याद दिलाना चाहेंगे कि आपकी राय और टिप्पणियां हमारे लिए अहम हैं.. शुक्रिया
आप नीचे दिए लिंक्स के जरिए तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हमसे जुड़ सकते हैं।
Youtube : https://www.youtube.com/c/boltepanne
user name - Bolte Panne
Twitter : https://twitter.com/BoltePanne
user handle - @BoltePanne
Facebook : https://www.facebook.com/boltepanne.fb/
user name - @boltepanne.fb
Instagram : https://www.instagram.com/boltepanne/...
user name @boltepanne
Blog : https://boltepanne.blogspot.com
user name - boltepanne
Nojoto : https://nojoto.com/profile/fcad1b8b64...
user name - Bolte Panne
#BoltePanne
Mar 6, 2022
13 min

#straycattle #UPelection यूपी के ग्रामीण इलाकों में पिछले पांच साल में क्या बदला, इसको लेकर भले सबसे अपने-अपने मत हों , मगर एक बात से हर राजनीतिक विचारधारा वाले लोग सहमत होंगे कि इस अवधि में लावारिस और भटकते गोवंश की तादाद बहुत तेजी से बढ़ गई है। हालात ये हैं कि जिस कड़कती जनवरी में लोग अपने बिस्तर में भी सुकुड़े बैठे थे, यूपी के किसानों को वे रातें अपने खेतों में फसलों की रखवाली करते हुए गुजारनी पड़ीं। कई खबरों में किसानों की इस दशा को प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘पूस की रात’ का हलकू कहा गया। जानिए क्या है इस पूरे मामले के पीछे के कारण, क्या कहते हैं आंकड़े। रिपोर्ट लाए हैं गजेंद्र सिंह रिक्की और शिवांगी । हमारी टीम की बनायी रिसर्च आधारित रिपोर्ट्स देखने के लिए प्लेलिस्ट पर जाकर ‘रिसर्च इंजन’ को क्लिक करें। लिंक - https://www.youtube.com/playlist?list...
Feb 20, 2022
26 min

पत्रकार शालिनी बाजपेयी इस संडे अपनी डायरी के उन पन्नों को पलट रही हैं जो हमें बचपन की उन गलियों में ले जाते हैं, जहां मिश्रित बसावट में कई धर्मों के लोग एकसाथ पीढ़ी-दर-पीढ़ी रह लेते थे। जहां एक-दूसरे को लेकर लोग भले भोजन का परहेज करते, मगर उन्होंने कभी किसी दूसरे की थाली जबरन बदलवाने की कोशिश नहीं की। वे अलग-अलग होने के बावजूद एक ही से थे या कहें कि अब भी एक ही से हैं। बता दें कि शालिनी जी ने प्रिंट मीडिया में लंबे वक्त तक काम किया और अभी वे बतौर एक टीवी पत्रकार काम कर रही हैं। youtube https://youtu.be/w9Fq0ceZsRM
Dec 31, 2021
6 min

रिपोर्टर अपने जीवन में तमाम चीज़ें देखता है जो उसकी डायरी में किस्से बनकर कैद हो जाती है। ऐसी ही घटने वाली सच्ची कहानी.. रिपोर्टर की जुबानी By TV journalist Shalini bajpai
youtube link https://youtu.be/7p0tGNrZg0A
Dec 31, 2021
3 min

omicron वेरिएंट की दस्तक के साथ देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। इसके बीच सबसे ज्यादा खतरे में हमारे बच्चे हैं क्योंकि मोदी सरकार वादे के बावजूद अब तक उनके लिए वैक्सीन नहीं ला पाई है। ऐसे में आपकी आशंका से जुड़े हर प्रश्न का जवाब हम इस वीडियो में लाए हैं। देखिए और बिना डर के सतर्कता भरे कदमों का पालन कीजिए । वीडियो क्रेडिट रिपोर्ट : शिवांगी, पत्रकार
watch on youtube https://youtu.be/GCOOjmlhVdk
Dec 31, 2021
16 min

हमारे वीडियो देखने के लिए धन्यवाद, अगर आप इस चैनल पर नए हैं तो कृपया वीडियो को सब्सक्राइब और लाइक करें। कृपया टिप्पणियों के माध्यम से हमारे काम के बारे में अपनी राय साझा करें। कृपया नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म पर भी हमसे जुड़ें। Youtube : https://www.youtube.com/c/boltepanneuser name - Bolte Panne
Dec 6, 2021
17 min

कर्नाटक में मिले omicron के केस और वहां हुई एक सुपर स्प्रेडर घटना को किस तरह देखें। भारत में इस स्वरूप की एंट्री क्या चिंताएं लाई है... जानिए
Dec 6, 2021
9 min
Load more
