Big Story | Part 12
Big Story | Part 12
News Tak
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
Ep 50 Madras High Court - कोरोना पर केंद्र को हाईकोर्ट की फटकार, पिछले 14 माह से केंद्र क्या कर रहा है ?
देश में कोरोना के हालात को देखते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं। केंद्र सरकार को मद्रास उच्च न्यायालय ने 27 अप्रैल को कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा की गई तैयारियों पर सवाए खड़े किए....मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी की अगुवाई वाली दो जजों की खंडपीठ ने पूछा कि- पिछले 14 महीने से केंद्र क्या कर रहा है?
Jun 14, 2021
4 min
Ep 49 Lucknow में थाईलैंड की लड़की की Corona से मौत, किस बड़े नेता के बेटे पर लगा आरोप ?
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है... यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कोरोना कहर बरपा रहा है... लखनऊ में कोरोना से एक थाईलैंड से आई लड़की की भी  कोरोना से मौत हो गई, जिसे लेकर राजनीति गर्मा गई है... इस मामले में बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बड़े कारोबारी के बेटे का नाम उछाला जा रहा है.
Jun 14, 2021
2 min
Ep 48 IPL 2021 - MUMBAI INDIANS की लगातार तीसरी जीत, RAJASTHAN ROYALS को 7 विकेट से हराया.
IPL 2021 सीजन के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की राजस्थान पर पिछले 7 मैच में सिर्फ दूसरी जीत है। बाकी 5 मैच में RR ने जीत हासिल की है। मुंबई इस सीजन में पहली बार टारगेट चेज कर रही थी और मैच जीत लिया। MI टीम ने अब तक टारगेट चेज करते हुए लगातार 7 मैच जीते हैं।
Jun 14, 2021
2 min
Ep 47 Home Isolation - घर में क्वारंटीन होने पर क्या-क्या जरूरी है? क्या करें क्या नहीं ?
देश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में लगातार चौथे दिन भी 3 लाख 49 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए और 2767 संक्रमितों की जान चली गई है...इससे पहले शुक्रवार को देश में 3 लाख 46 हजार नए केस आए थे...तो वहीं, दूसरी तरफ अस्पतालों में बेड्स की कमी की भी खबर सामने आ रही है। हालात ऐसे हैं कि कभी भी केंद्र और राज्य सरकार को लॉकडाउन और कर्फ्यू के फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि किन हालात में घर में आइसोलेट हों किन हालात में नहीं..अगर घर में आइसोलेट हैं तो किन-किन जरूरी चीजों को रखने की जरूरत है
Jun 14, 2021
3 min
Ep 46 Home Isolation में कैसे बेहतर रखें अपना Oxygen लेवल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई ये आसान तकनीक.
देशभर में कोरोना कहर बरपा रहा है. बड़ी संख्या में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, लेकिन देशभर में ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई को लेकर हाहाकार मचा है. ऐसे समय में कोरोना की चपेट में आने के बाद भी आप अपने घर में होम आइसोलेशन में अपना बेहतर ख्याल रख सकते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने आम लोगों के लिए कुछ खास तरीके अपनाने की सलाह दी है. इसमें आप अपना ऑक्सीजन लेवल भी मेंटेन करने के तरीके भी जान सकते हैं. तो आज आपको स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी खास तरीकों को तो बताएंगे ही साथ में आपको समझने में कोई कठिनाई ना हो इसलिए हमारे रिपोर्टर और डॉक्टर ने जो डेमो बताया है उसे साथ-साथ दिखाएंगे....तो चलिए शुरू करते हैं.
Jun 14, 2021
5 min
Ep 45 Delhi Lockdown - दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन तो यूपी में 17 मई तक बढ़ा आंशिक कर्फ्यू ।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा की है. फिलहाल 3 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू था, जो अब 10 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू था, जो अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. अब लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है.इस दौरान भी पहले जैसी पाबंदियां ही लागू रहेंगी. 
Jun 14, 2021
6 min
Ep 44 Delhi LockDown - एक हफ्ते के लिए दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन, सीएम Arvind Kejriwal का एलान ।
देशभर में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात का ऐलान किया....उन्होंने कहा कि हमने विचार करने के बाद इस यह फैसला लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं...इसलिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाना बहुत जरूरी हो गया था....सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन आखिरी हथियार है. जिस तरह से केस बढ़ रहे थे. आखिरी हथियार इस्तेमाल करना जरूरी हो गया था. अभी भी कोरोना का कहर जारी है. इसलिए हमने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. 3 मई को सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है.
Jun 14, 2021
3 min
Ep 43 Cyclone Tauktae - फिर आ रहा है बड़ा तूफान, किन राज्यों को खतरा ?
कोरोना की दूसरी लहर के संकट के बीच एक और तबाही को लेकर चेतावनी जारी की गई है... अरब सागर में बन रहा चक्रवाती तूफान तौकते देश की तरफ बढ़ रहा है... तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है... 17 और 18 मई को इसके गुजरात तट से टकराने की संभावना है... साथ ही महाराष्ट्र और गोवा के तटों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा.
Jun 14, 2021
3 min
Ep 42 CSK Vs KKR - चेन्नई की हैट्रिक, KKR को 18 रनों से चटाई धूल...महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसे बदला इतिहास ।
सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए...दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देशभर में कोरोना के मामलों में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, 24 घंटे में 3 लाख के पार....केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, लोग मर रहे और सरकार जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं, क्यों?...फ्रांस से भारत पहुंची राफेल की पांचवीं खेप, तय किया 8 हजार किमी का नॉनस्टॉप सफर....माधुरी के डांस शो के एंकर राघव को हुआ कोरोना, पहले जज हुए थे पॉजिटिव....चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR को 18 रनों से चटाई धूल...महेंद्र सिंह धोनी ने बदला इतिहास.
Jun 14, 2021
5 min
Ep 41 COVID VACCINE - Vaccination के लिए क्या है प्रोसेस, 1अप्रैल से 45 साल वाले लगवा सकेंगे वैक्सीन.
भारत सरकार ने 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों के लिए COVID टीकाकरण शुरू करने का एक अहम फैसला किया है..इसकी शुरुआत 1 अप्रैल से की जाऐगी....ऐसे में आपके मन में भी COVID VACCINE को लेकर काफी सवाल होंगे..अगर आपकी उम्र भी 45 साल से ज्यादा है और आप कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. ये फैसला देश में 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाए जाने के लिए है... यानि अब 45 साल की उम्र से अधिक के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग सकेगी. आपको बतो दें कि इस से पहले COVID टीकाकरण केवल 45 साल की उम्र से ज्यादा उन लोगों को दिया जाता था जो किसी गंभीर बिमारी से ग्रसित थे.
Jun 14, 2021
7 min
Load more