5 Minute Podcast

5 Minute

Aaj Tak Radio
5 मिनट हैं क्या? हों तो ज़रा अपने कान इधर लाइए. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें सिर्फ 300 सेकेंड में सुनिए, वो भी अपना काम जारी रखते हुए. सुबह, दोपहर और शाम.
दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट तैयार करने को लेकर बनी 13 सदस्यीय सम‍िति ने आज सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. सीबीएसआई ने बताया कि 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के रिजल्ट को 12वीं के फाइनल रिजल्ट का आधार बनाया जाएगा. सीबीएसई ने कहा कि जो बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए बाद में अलग व्यवस्था की जाएगी. रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
Jun 17, 2021
4 min
सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
आईसीएमआर की एक स्टडी के मुताबिक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने गर्भवती महिलाओं और हाल ही में बच्चों को जन्म दे चुकीं महिलाओं पर ज्यादा असर डाला है. इस स्टडी में गर्भवती और बच्चों को जन्म दे चुकीं महिलाओं के मामलों की पहली और दूसरी लहर के दौरान तुलना की गई. दूसरी लहर में ऐसे केस 28.7 फीसदी थे, जबकि पहली लहर में 14.2 फीसदी तक मामले थे. सुनिए सुबह सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
Jun 17, 2021
5 min
शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्टार्ट-अप से जुड़े पांचवें विवा टेक आयोजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि इस मंच के माध्यम से, इंडियन टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप की दुनिया में भारत की तरक्की के बारे में पूरे विश्व को बताएंगे. सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन- 5 मिनट.
Jun 16, 2021
5 min
दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
कोविशील्ड की दो डोज के बीच गैप को दोगुना करने के सरकार के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि सरकार ने इस फैसले के पीछे जिस एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों की सहमति होने का दावा किया था, उन्होंने कोविशील्ड की दो डोज के बीच गैप को 12 से 16 हफ्ते बढ़ाने की सिफारिश की ही नहीं थी. रॉयटर्स के मुताबिक, एडवाइजरी बोर्ड ने अंतर को 8 से 12 हफ्ते तक करने की सलाह दी थी, लेकिन सरकार ने अपनी मर्जी से ही इस गैप को बढ़ा दिया. सुनिए सुबह दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
Jun 16, 2021
4 min
सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
ब्लैक, वाइट और यलो फंगस के बाद देश मे पहला ग्रीन फंगस का केस सामने आया है. इंदौर के रहने वाले एक व्यक्ति में ग्रीन फंगस का मामला सामने आया है. ये देश में ऐसा पहला केस है. लेकिन ग्रीन फंगस का लक्षण पाये जाने के बाद उसे इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल भेजा गया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
Jun 16, 2021
5 min
शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
राम मंदिर के लिए ज़मीन ख़रीद विवाद पर ट्रस्ट ने केंद्र और RSS को भेजी रिपोर्ट, ट्विटर को भेजा संसदीय समिति ने भेजा समन, देश में गोल्ड हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य, सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन- 5 मिनट.
Jun 15, 2021
5 min
दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
मायावती की बसपा पार्टी से निष्कासित 9 विधायकों के अब समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है. खबर है कि अब इन 9 विधायकों ने लखनऊ में सपा के ऑफिस में पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि इन विधायकों और अखिलेश के बीच 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
Jun 15, 2021
4 min
सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
राजस्थान में मॉब लिंचिंग यानि भीड़ द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है. गो तस्करी के शक में दो युवकों की गांव वालों ने जमकर पिटाई कर दी. इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों को नामजद किया है, जिसमें से 9 को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
Jun 15, 2021
4 min
शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा वैरिएंट ने अब अपना रूप बदल लिया है. अब ये म्युटेट होकर डेल्टा प्लस हो गया है. पीएचइ यानि पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के अनुसार इसके 63 जीनोम नए K417N म्यूटेशन के साथ सामने आए हैं. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
Jun 14, 2021
4 min
Load more