मिनी आज का दिन
मिनी आज का दिन
Aaj Tak Radio
अगर क़ायदे की बनी हो तो कटिंग चाय भी अपना काम कर देती है. उत्तर प्रदेश में कहते हैं कि पौव्वा भर से काम चल जाए तो झौव्वा भर न सुनाओ. ये मुहावरा सुबह ज़्यादा चलता है क्योंकि फ़ुरसत के दर्शन भोर में तो होते नहीं. इसलिए हर सुबह हम आपके लिए लेकर आते हैं सुबह के ख़बरनामे 'आज का दिन' का छोटा हिस्सा, जिसमें दिन की तीन बड़ी ख़बरें होती हैं. सुनिए और समृद्ध होकर जाइए. कटिंग है पर कड़क है.
मास्क और सैनेटाइज़र की कीमत क्या अब बाज़ार के हवाले: मिनी AKD, 9 जुलाई
सरकार ने मास्क और सैनेटाइज़र को अब आवश्यक वस्तु अधिनियम से निकाल दिया है, इसके क्या मायने और असर हैं सुनिए 9 जुलाई के मिनी आज का दिन में.
Jul 9, 2020
17 min
हवा से कोरोना के फैलने के दावे को WHO क्यों नहीं मान रहा: मिनी AKD, 8 जुलाई
32 देशों के 200 वैज्ञानिक मान रहे हैं कि कोरोना वायरस हवा से फैलता है लेकिन WHO ने अभी मुहर नहीं लगाई. क्या वजह है कि इस रिसर्च को WHO हरी झंडी नहीं दिखा रहा, सुनिए मिनी आज का दिन.
Jul 8, 2020
20 min
भूकंपों का बार-बार आना क्या कहता है: मिनी AKD, 7 जुलाई
भूकंप आना पूरे देश में ही अब रुटीन सा हो गया है. क्यों भूकंप आना इतना आम हो गया है और ये छोटे छोटे झटके कौन सा बड़ा संकेत दे रहे हैं, सुनिए मिनी आज का दिन में नितिन ठाकुर के साथ.
Jul 7, 2020
18 min
कोरोना वैक्सीन के इस साल आने की उम्मीद और घटी, जानिए क्यों: मिनी AKD, 6 जुलाई
भारत कोरोना प्रभावित देशों में तीसरे नंबर पर आ चुका है और अगस्त में वैक्सीन आने वाली उम्मीदें टूटने लगी हैं. इस मामले में ताज़ा अपडेट क्या है, कब तक आ रही है दवाई सुनिए 6 जुलाई के मिनी AKD में.
Jul 6, 2020
16 min
नए फ़ाइटर जेट्स से कितना मज़बूत होगी भारतीय सेना: मिनी AKD, 3 जुलाई
भारत ने सैन्य ताक़त की मज़बूती के लिए 21 मिग-29 और 12 सुखोई फाइटर जेट ख़रीदने को मंज़ूरी दे दी है. राजनाथ सिंह की अगुवाई में डिफेंस एक्विज़िशन काउंसिल की एक मीटिंग में ये फ़ैसला किया गया. सुनिए 3 जुलाई का 'मिनी आज का दिन'.
Jul 3, 2020
16 min
सांसद नहीं हैं प्रियंका तो क्यों मिला था बंगला: मिनी AKD, 2 जुलाई
मोदी सरकार ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में अपना सरकारी बंगला ख़ाली कर दें. एसपीजी सुरक्षा के बाद अब बंगला भी सरकार ने वापस ले लिया है. प्रियंका गांधी सांसद नहीं हैं फिर भी उन्हें बंगला अलॉट किया गया था, ऐसा क्यों था और अब किन नियमों के तहत उन्हें ये बंगला छोड़कर जाना पड़ेगा, सुनिए मिनी आज का दिन.
Jul 2, 2020
15 min
भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के बारे में सब कुछ: मिनी AKD, 1 जुलाई
कोरोना के इलाज के लिए अब भारत की भी एक वैक्सीन को ट्रायल की इजाज़त मिल गई है. नाम है इसका कोवैक्सिन. खुद प्रधानमंत्री ने इसे विकसित करने पर ज़ोर दिया. हम इस वैक्सीन को लेकर कितना जानते हैं, सुनिए मिनी आज का दिन में कुलदीप मिश्र के साथ.
Jul 1, 2020
19 min
कोरोना वैक्सीन पर सही दिशा में प्रगति: मिनी AKD, 30 जून
कोरोना की वैक्सीन खोजने में दुनिया जुटी है. साल के अंत तक भी अगर टीका मिला तो ये दुनिया में सबसे तेज़ विकसित होनेवाला टीका होगा. सुनिए कहां तक पहुंची इस वैक्सीन की खोज सुबह के छोटे न्यूज़ पॉडकास्ट, मिनी आज का दिन में, कुलदीप मिश्र के साथ.
Jun 30, 2020
17 min
कश्मीर में सिलेंडर स्टॉक करने का आदेश क्यों: मिनी AKD, 29 जून
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे दो महीनों के लिए एलपीजी सिलेंडर को स्टॉक कर लें और साथ ही स्कूलों की इमारतों को सुरक्षाबलों के लिए ख़ाली कर लिया जाए. इसे लेकर वहां चिंताएं बढ़ गई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि सरकार को इन आदेशों पर सफ़ाई देनी चाहिए क्योंकि इससे लोगों में पैनिक फैल रहा है. वहां इस बारे में क्या सुगबुगाहटें हैं, सुनिए सुबह का छोटा न्यूज़ पॉडकास्ट, मिनी आज का दिन, कुलदीप मिश्र के साथ.
Jun 29, 2020
17 min
कोरोना पर केजरीवाल मॉडल चलेगा या अमित शाह मॉडल?: मिनी AKD, 26 जून
दिल्ली में कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा 70 हज़ार की संख्या को पार कर गया है. चालीस हज़ार मामले महज़ दो हफ्तों में ही आए हैं. एक्टिव केस के मामले में दिल्ली ने मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है. इस बीच कल ख़बर आई कि दिल्ली में अब अब कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों को कोविड केयर सेंटर जाना अनिवार्य नहीं होगा. एलजी अनिल बैजल इस पर अड़े हुए थे लेकिन अब उन्होंने केजरीवाल सरकार की बात मान ली है. तो कोरोना कैपिटल बनकर दिल्ली में किसकी नीतियां चलेंगी, किसका मॉडल ज़्यादा प्रभावी होगा? केजरीवाल का या अमित शाह का? सुनिए हमारे सुबह के न्यूज़ पॉडकास्ट आज का दिन का छोटा हिस्सा 'मिनी आज का दिन', नितिन ठाकुर के साथ.
Jun 26, 2020
22 min
Load more