संयुक्त राष्ट्र समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
संयुक्त राष्ट्र समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
United Nations
डॉक्टर पूर्णिमा बर्मन: पर्यावरणीय समझ और उद्यमी दूरदृष्टि
41 seconds Posted Jan 20, 2023 at 11:39 am.
0:00
0:41
Download MP3
Show notes

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के 2022 के ‘चैम्पियन्स ऑफ़ द अर्थ’ पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में की गई, जिनमें ‘व्यवसायिक दूरदृष्टि’ श्रेणी में भारत की डॉक्टर पूर्णिमा देवी बर्मन को भी सम्मानित किया गया है. डॉक्टर पूर्णिमा देवी बर्मन एक वन्यजीव जीवविज्ञानी हैं, जिन्होंने ‘ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क’ सारस पक्षी को विलुप्त होने से बचाने के लिये, संरक्षण आन्दोलन चलाया हुआ है. यहाँ महिलाएँ, वस्त्रों पर पक्षी के चित्र उकेरकर, उन्हें बेचती हैं, जिससे उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता तो मिलती ही है, साथ ही प्रजाति के बारे में जागरूकता फैलाने में भी मदद मिलती है. उनके साथ एक विस्तृत साक्षात्कार में हमारी सहयोगी, अंशु शर्मा ने उनके अभियान के बारे में पूरी जानकारी ली.