संयुक्त राष्ट्र समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
संयुक्त राष्ट्र समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
United Nations
रोगाणु-रोधी प्रतिरोध एक बड़ी चुनौती, रोकथाम ज़रूरी
16 seconds Posted Nov 23, 2022 at 3:25 am.
0:00
0:16
Download MP3
Show notes

रोगाणु-रोधी प्रतिरोध (Anti-microbial Resistance/AMR) आम लोगों, पशुओं, पौधों और पर्यावरण के लिये एक ऐसा ख़तरा है, जिसकी वजह से एंटीबायोटिक और अन्य जीवनरक्षक दवाएँ अनेक प्रकार के संक्रमणों पर असर नहीं कर पाती हैं.

इन दवाओं के बेअसर होने से प्रभावितों की मौत होने का ख़तरा बढ़ जाता है. 

इस वर्ष, 18 से 24 नवम्बर तक मनाए जाने वाले रोगाणु-रोधी प्रतिरोध सप्ताह की थीम है: "एक-साथ मिलकर रोगाणु-रोधी प्रतिरोध की रोकथाम."

यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने इस विषय पर खाद्य एवं कृषि संगठन में रोगाणु-रोधी प्रतिरोध पर क्षेत्रीय विशेषज्ञ, डॉक्टर राजेश भाटिया से विस्तार से बातचीत की.