यादों के झरोखों से
यादों के झरोखों से
rakesh sharma
नामस्करम! मैं हूँ राकेश शर्मा आपका नया दोस्त। यह श्रृंखला आप सभी के मनोरंजन के लिए बनाई गई है। मैं हर दिन आप तक नई नई कहानियाँ, किस्से और कविताएं पहुंचाने का प्रयास करूंगा। आप भी अपने कुछ दिलचस्प किस्से, कहानियां या फिर कवितायें मुझे भेज सकते हैं। आपकी द्वारा प्रेषित की गई रचनाओं का चयन कर मैं अपनी आवाज़ में आपकी रचनाऐं, श्रोताओं तक पहुंचाऊंगा। अगर मेरा प्रयास आपको पसंद आये तो कृपया अनुमोदन करें।🤗🙏🏻
शत्रु ये अदृश्य है, विनाश इसका लक्ष्य है।
जैसा कि सर्वविदित है कोरोना वायरस की गिरफ्त में सम्पूर्ण विश्व आ चुका है।हम सभी को इस अदृश्य शत्रु से खुद को व परिवार को सावधानी रखते हुए बचाना होगा क्योंकि अभी यह वायरस एक लंबे समय तक जाने वाला नहीं है।
Jul 12, 2020
1 min
बिना विचारे जो करे,सो पाछे पछताए।काम बिगाड़े आपणो, जग में होत हंसाय।।
कई बार हम कोई भी काम बिना सोचे समझे कर देते हैं।लेकिन इस तरह किये गए कार्यों के परिणाम भी अच्छे नहीं होते इसलिए कोई भी कार्य बहुत सोच विचार के बाद ही करना चाहिए।
Jul 10, 2020
2 min
Zindagi- एक अनोखी पहेली। शांति- Power of silence.
"Zindagi- एक अनोखी पहेली":- ज़िन्दगी एक वरदान है, पर हम अपनी गलतियों के कारण इसे अभिश्राप बना देते हैं। ज़िन्दगी जीने के लिए है, एक अतुल्य प्रेरणा स्त्रोत है मनुष्यों के लिए। जीवन विशाल है बिल्कुल ब्रह्मांड की भांति। हमें इस विशालता से कुछ सीखना चाहिए। इससे प्रेरित होकर अपने मन में परोपकार की भावना और हृदय में विशालता रखनी चाहिए न केवल जीवन और ईश्वर के प्रति परंतु हर एक जीव निर्जीव वस्तु के प्रति भी जो हमारे अस्तिव का आधार हैं। "शांति- Power of silence":-अगर मन में शांति हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। शांति एक ऐसा गुण है जो हमारे हृदय को तारतम्यता की तार में पिरो देता है। अगर ध्यान केंद्रित किया जाए तो इस बाहरी शोर शराबे से हम अपने मन को मुक्त कर आंतरिक स्थिरता को हांसिल कर सकते। इस शांति से ना केवल हमारा मस्तिष्क स्वस्थ रहता है बल्कि किसी भी कार्य को सही ढंग से पूर्ण करने में अथवा कोई भी निर्णय लेने में हमें सक्षमता प्रदान होती है।
Jul 6, 2020
4 min