बाइबल प्रेरितों अध्याय २ में कहती है की पतरस के उपदेश से लोगों के अन्दर गहरी असर हुई और उन्होंने अपने पापों का पस्ताव किया। उनके हृदय छिद गए थे और उन्होंने पतरस और दुसरे प्रेरितों से कहा, “हम क्या करे?” (प्रेरितों २:३७) तब पतरस ने उन्हें कहा, “मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिए यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे” (प्रेरितों २:३८)।
पतरस का उपदेश हमें स्पष्ट रूप से बताता है की पवित्र आत्मा को पाने के लिए पानी और आत्मा का खुबसूरत सुसमाचार बहुत ही आवश्यक है और हमें यह भी बताता है की सच्चा पस्ताव क्या है। हमें यह जानना चाहिए की हम पवित्र शास्त्र को ध्यान से पढ़कर और पानी और आत्मा के खुबसूरत सुसमाचार पे विश्वास करके पापों की माफ़ी के साथ साथ पवित्र आत्मा भी पा सकते है।
https://www.bjnewlife.org/
https://youtube.com/@TheNewLifeMission
https://www.facebook.com/shin.john.35

