पवित्र आत्मा जो मेरे अन्दर रहता है - आपके लिए पवित्र आत्मा पाने का सुरक्षित रास्ता
पवित्र आत्मा जो मेरे अन्दर रहता है - आपके लिए पवित्र आत्मा पाने का सुरक्षित रास्ता
The New Life Mission
मसीही धर्म में, सबसे ज्यादा चर्चित समस्या “पापों से उद्धार” और “पवित्र आत्मा का अंतर्निवास” है। हालाँकि, इस बात को जानते हुए की मसीही धर्म में यह दोनों बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, कुछ लोगों के पास इन दोनों के बारे में सटीक ज्ञान है। सबसे बुरी बात यह है की, हम बाइबल आधारित किसी भी लेख को नहीं पाते जो ऊपर दी गई समस्याओं के बारे में हमें स्पष्ट रूप से सिखाते हो। ऐसे कई मसीही लेखक है जो पवित्र आत्मा के वरदानो या आत्मा से भरे जीवन के बारे में लिखते है। लेकिन उनमें से कोई भी इस मुख्य प्रश्न को पूछने की हिम्मत नहीं करता की, “एक विश्वासी कैसे निश्चित तौर पर पवित्र आत्मा को पा सकता है?” क्यों? अचंबित कर देनेवाला सत्य यह है की वे इसके बारे में विस्तृत रूप से नहीं लिखते क्योंकि उनके पास इसके बारे में सटीक ज्ञान नहीं है। जैसे भविष्यवक्ता होशे ने कहा है, “मेरी प्रजा ज्ञान के अभाव के कारण नाश हो रही है”, इन दिनों, कुछ मसीही पवित्र आत्मा पाने की आशा में धार्मिक कट्टरवाद में नहीं है। वे ऐसा विश्वास करते है की वे आवेश और उन्माद की स्थिति में पहुँचकर पवित्र आत्मा को पा सकते है। लेकिन यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा की उनके कहे जानेवाले विशवास ने मसीही धर्म को एक शमनवाद बना दिया है, और ऐसी कट्टरता शैतान की ओर से आती है।
1. पवित्र आत्मा परमेश्वर के वायदे के वचन के अनुसार कार्य करता है (प्रेरितों १:४-८)
एक बार मुझे प्रार्थना के माध्यम से पवित्र आत्मा जैसी किसी चीज़ की लपटें प्राप्त करने का अनुभव था। लेकिन ये लपटें लंबे समय तक नहीं रहीं, और जल्द ही पाप के कारण समाप्त हो गई। हालाँकि, अब मैं आपको पवित्र आत्मा के बारे में सच्चाई दिखाना चाहता हूं, जो अनन्तकाल तक हमारे अन्दर रहेगी, आसानी से पाप के द्वारा बुझाइ जाने वाली झूठी आत्मा के द्वारा नहीं, बल्कि सच्चे सुसमाचार के माध्यम से। अब मैं जो पवित्र आत्मा को इस संदेश के माध्यम से परिचित कराऊंगा जो कि आप प्रार्थनाओं के माध्यम से प्राप्त नहीं कर सकते हैं, लेकिन यह केवल पानी और आत्मा के सुसमाचार में विश्वास के माध्यम से प्राप्त होती है।   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
14 min
2. क्या कोई व्यक्ति वास्तव में अपने प्रयासों से पवित्र आत्मा को खरीद सकता है (प्रेरितों के काम ८:१४-२४)
मुख्य भाग के आधार पर, मैं इस बात पर एक संदेश देना चाहता हूं कि क्या “स्वयं के प्रयास से पवित्र आत्मा का अंतर्निवास प्राप्त किया जा सकता है।” आरम्भ की कलीसिया के समय में प्रेरितों को परमेश्वर से सामर्थ प्राप्त हुई थी और उन्हें विभिन्न स्थानों पर भेजा गया था। प्रेरितों में कई अलौकिक घटनाएँ हैं, उनमें से एक है प्रेरितों ने विश्वासियों के सिर पर हाथ रखा तब पवित्र आत्मा का उन पर उतरना। बाइबल कहती है, “जब प्रेरितों ने उन लोगों पर हाथ रखा जिन्होंने यीशु में विश्वास करते हुए भी पवित्र आत्मा को नहीं पाया था, तब उन्होंने पवित्र आत्मा को प्राप्त किया।”   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
46 min
3. जब आपने यीशु पर विश्वास किया था तब क्या आपने पवित्र आत्मा को पाया था? (प्रेरितों के काम १९:१-३)
पौलुस ने किस तरह का सुसमाचार प्रचार किया? उसने यीशु के बपतिस्मा और उसके लहू के सुसमाचार का प्रचार किया। प्रेरितों के काम १९:१-२ कहते हैं, “और जब अपुल्लोस कुरिन्थुस में था, तो पौलुस ऊपर से सारे देश से होकर इफिसुस में आया, और कई चेलों को देख कर। उन से कहा; क्या तुम ने विश्वास करते समय पवित्र आत्मा पाया?” हालाँकि, ये लोग यीशु के बपतिस्मे का मतलब जाने बिना यीशु पर विश्वास करते थे। वे उस खुबसूरत सुसमाचार को नहीं जानते थे जो पवित्र आत्मा के अंतर्निवास की ओर ले जाता है। यही कारण है कि पौलुस प्रश्न पूछता है, “क्या तुम ने विश्वास करते समय पवित्र आत्मा पाया?” इफिसुस के कुछ चेलों के लिए वह बहुत ही अपरिचित प्रश्न था। अन्य लोगों ने उनसे पूछा, “क्या आप यीशु पर विश्वास करते हैं?” लेकिन पौलुस ने इस असाधारण तरीके से प्रश्न पूछा ताकि वे खुबसूरत सुसमाचार में अपने विश्वास को नवीनीकृत करके पवित्र आत्मा प्राप्त कर सकें। पौलुस की सेवकाई यीशु के बपतिस्मा और उनके लहू के खुबसूरत सुसमाचार का प्रचार करना था। पौलुस, पतरस और यूहन्ना ने भी यीशु को यूहन्ना बपतिस्मा देनेवालेने जो बपतिस्मा दिया उसकी गवाही दी।   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
16 min
5. क्या आप पवित्र आत्मा के साथ संगती करना चाहते है? (१ यूहन्ना १:१-१०)
यदि आप पवित्र आत्मा के साथ संगती करना चाहते हैं, तो सबसे पहले, आपको पता होना चाहिए कि प्रभु के सामने थोड़ा सा भी पाप एसी संगती को को असंभव बना देता है। आप शायद सोचते होंगे, ‘परमेश्वर के सामने कैसे कोई इंसान बिना पाप के खड़ा रह सकता है?’ लेकिन अगर आप वास्तव में प्रभु के साथ संगति की इच्छा रखते हैं तो आपके दिल में कोई अंधेरा नहीं होना चाहिए। इसलिए, प्रभु के साथ संगति रखने के लिए, आपको यह जानना आवश्यक है कि आपको छुटकारे के सुसमाचार पर विश्वास करना चाहिए और सभी पापों से अपने आप को शुद्ध करना चाहिए।.   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
35 min
4. वे जिनका विश्वास यीशु के चेलों के विश्वास के समान है (प्रेरितों के काम ३:१९)
यीशु मसीह के चेलों को देखते हुए, जब उनके पास पवित्र आत्मा का अंतर्निवास नहीं था उसके मुकाबले जब उनके पास पवित्र आत्मा का अंतर्निवास आया तब उनके विश्वास की सीमा बढ़ गई। उनका शरीर अलग नहीं दिखता था, लेकिन पवित्र आत्मा प्राप्त करने के बाद, यीशु मसीह के प्रकाश से उनके जीवन पूरी तरह से बदल गए थे।जिस शहर में मैं रहता हूं, वहां खूबसूरत पहाड़ और झीलें हैं। इस तरह के सुंदर दृश्यों को देखकर, मैं संतुष्टि से भर जाता हूं और आश्चर्य होता है और मैं ऐसी कृतियों के लिए प्रभु का धन्यवाद करता हूँ। धूप में चमकते स्पष्ट पानी की चमक मेरे दिल को भर देती है और मेरे चारों ओर की दुनिया सोने की तरह लगने लगती है।   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
21 min
6. विश्वास करे की पवित्र आत्मा आपके अन्दर बसता है (मत्ती २५:१-१२)
ऊपर के भाग में, पाँच समझदार कुँवारिया और पाँच मूर्ख कुँवारिया हैं। पाँच मूर्ख ने पाँच समझदारो को अपना कुछ तेल बाँटने के लिए कहती हैं। लेकिन समझदार ने मूर्खों से कहा, “नहीं, कदाचित हमारे और तुम्हारे लिये पूरा न हो; भला तो यह है, कि तुम बेचने वालों के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो”। तो, जबकि मूर्ख तेल खरीदने के लिए निकली थी, तब पाँच समझदार कुंवारी जिनके पास तेल था, ब्याह के घर में चली गई। फिर हम प्रभु के लिए तेल कैसे तैयार कर सकते हैं? केवल एक चीज जो हमें करने की ज़रूरत है वह है हमारे दिलों में पापों की क्षमा के साथ उसकी प्रतीक्षा करना।   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
24 min
7. खुबसूरत सुसमाचार जो आपको अनुमति देता है की पवित्र आत्मा आपके अन्दर बसे (यशायाह ९:६-७)
पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए, हमें पानी और आत्मा के सुसमाचार पर विश्वास करने की आवश्यकता है। हमारे परमेश्वर का नाम अदभुत, युक्ति करनेवाला और सामर्थी परमेश्वर है। हमारे परमेश्वर ने खुद को स्वर्ग के मार्ग के रूप में दर्शाया है। यीशु मसीह ने सब को खुबसूरत सुसमाचार उपहार के रूप में दिया है।हालांकि, इस दुनिया में, बहुत सारे लोग हैं जो अभी भी अंधेरे में रहते हैं। वे इस अंधेरे से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे खुबसूरत सुसमाचार को नहीं जानते हैं, इसलिए वे अपने पापों से कभी नहीं बच सकते। इसके बजाय वे झूठे सिद्धांतों की वजह से अपने विश्वास से दूर हो गए है। इसके विपरीत, जो लोग सत्य की तलाश करते हैं, वे खुबसूरत सुसमाचार को पाएंगे और अपने जीवन के बाकी हिस्सों को परमेश्वर की आशीष के साथ पूरा करेंगे। मेरा मानना है कि यह परमेश्वर का विशेष आशीष है जो उन्हें खुबसूरत सुसमाचार खोजने और उनके पापों को दूर करने में उनकी मदद करता है।   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
48 min
8. पवित्र आत्मा का जीवित पानी किसके द्वारा बहेता है? (यूहन्ना ७:३७-३८)
पवित्र आत्मा का जीवित पानी उन लोगों के हृदय में से बहेगा जो खुबसूरत सुसमाचार पर विश्वास करते है। यूहन्ना ७:३८ कहता है, “जो मुझ पर विश्वास करेगा, जैसा पवित्रशास्त्र में आया है, ‘उसके हृदय में से जीवन के जल की नदियाँ बह निकलेंगी’।” इसका मतलब है की जो लोग परमेश्वर ने हमें जो खुबसूरत सुसमाचार दिया है उस पर विश्वास करेंगे वे सच्चा उद्धार और पापों से छूटकारा पाएंगे।पवित्र आत्मा का अंतर्निवास कब हुआ? पवित्र आत्मा का अंतर्निवास तब प्राप्त कर सकते है जब कोई सच्चा सुसमाचार सुनता है और उस में विश्वास करता है, जो कहता है कि मसीह ने यूहन्ना द्वारा अपने बपतिस्मा के माध्यम से जगत के सारे पापों को दूर कर लिया। उसके बाद व्यक्ति पवित्र आत्मा के जीवित जल को पी सकता है। जो लोग खुबसूरत सुसमाचार में विश्वास करते हैं, उनके पास पवित्र आत्मा का अंतर्निवास है, और वे आत्मिक रूप से जीवित जल की भावना का अनुभव कर सकते हैं और हर बार अपने सूखे हृदय को हराभरा कर सकते हैं और वे परमेश्वर के वचनों को सुन सकते है और प्रचार कर सकते है।   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
38 min
9. यीशु के बपतिस्मा का सुसमाचार जिसने हमें शुध्ध बनाया है (इफिसियों २:१४-२२)
कोरियन युध्ध को समाप्त हुए आधी सदी बीत चुकी है। लेकिन उसने कोरियन लोगों के अन्दर गहरे घाँव छोड़े है। कोरियन युध्ध के परिणाम के बाद, कई जवान बच्चों को विदेशी देशों ने गोद लिया। यहाँ तक की संयुक्तराष्ट्र की सेना भी कोरिया आई और उस समय हमें बहुत मदद की, लेकिन जब सैनिक वापस चले गए तब कई बच्चे अनाथ बन गए।संयुक्तराष्ट्र के कई सैनिक जिनकी पत्निया और बच्चे थे वे जब वापस गए तब अपने परिवार को यहाँ छोड़ गए। उनमे से कई बच्चे अपनी माँ के द्वारा अनाथ आश्रम में छोड़ दिए गए और बाद में गोद लेने के लिए विदेश में भेज दिए गए। वह वास्तव में अच्छा था की उन जवान बच्चों को पालन करने वाले माता पिता मिल गए और उनकी परवरिश अच्छे से हो पाई।   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
18 min
10. आत्मा में चलना! (गलातियों ५:१६-२६, ६:६-१८)
प्रेरित पौलुस ने गलतियों की अपनी पत्री में पवित्र आत्मा के बारे में लिखा है। गलातियों ५:१३-१४ में लिखा है, “के भाइयो, तुम स्वतंत्र होने के लिए बुलाए गए हो; परन्तु ऐसा न हो कि यह स्वतंत्रता शारीरिक कामों के लिए अवसर बने, वरन प्रेम से एक दुसरे के दास बनो। क्योंकि सारी व्यवस्था इस एक ही बात में पूरी हो जाति है, “तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।” पर यदि तुम एक दुसरे को दांत से काटते और फाड़ खाते हो, तो चौकस रहो कि एक दूसरे का सत्यानाश न कर दो।”   https://www.bjnewlife.org/ https://youtube.com/@TheNewLifeMission https://www.facebook.com/shin.john.35
Dec 8, 2022
35 min
Load more