Show notes
स्पेशल सीरीज़ ‘क़िस्सागोई’ में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे. ये कहानियां आप तक पहुंचाएंगे ‘क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा’ किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा सुनिए भारत चीन युद्ध पर बनी फ़िल्म हक़ीक़त का क़िस्सा. इसी फ़िल्म में देशभक्ति का मशहूर गीत था ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों...’. लेकिन इस गीत की भी अपनी कहानी थी. कैसे आया ये गीत इस फ़िल्म में ख़ुद ही सुनिए.



