Show notes
स्पेशल सीरीज़ ‘क़िस्सागोई’ में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे ‘क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा’ किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा सुनिए मशहूर कैरेक्टर मुल्ला नसरुद्दीन का. कैसे मुल्ला को एक शाम ख़याल आया कि गधे को भी कुदरती नज़ारे दिखाने चाहिए. लेकिन गधे ने मुल्ला को तीन सबक़ सिखाए. क्या थे वो सबक़ सुनिए -


