Vinay Iztirar
Vinay Iztirar
Vinay इज़्तिरार
Jun 10, 2021 · 36 min

साहिर लुधियानवी

MP3
आज रूबरू होते हैं, साहिर साहब की ज़िंदगी के कुछ दिलचस्प पहलुओं से और उनके लेखन की गहराइयों से, ज़िन्दगी का ऐसा कोई पल नहीं जिसपर उन्होंने न लिखा हो।
अपने पति फज़ल मोहम्मद से तलाक के बाद इनकी माँ अपने भाई के पास आकर रहने लगीं. साहिर का बचपन भी दूसरे बच्चों से कुछ अलग ही रहा। बचपन में जब उन्हें दूध दिया जाता तो कहते कि इसमें पानी मिलाओ और जब पानी मिलाया जाता तो कहते कि अब इसको अलग करो। उनकी मां उन्हें सर्जन या जज बनाना चाहती थीं, लेकिन किस्मत 'अब्दुल हई' को कुछ और ही बनाना चाहती थी।
साहिर को अपना नाम इकबाल की एक नज़्म से मिला जो उन्होंने अपने उस्ताद दाग देहलवी की शान में लिखी थी। इसमें उन्हें 'साहिर' नाम बहुत पसंद आया जिसका मतलब होता है 'जादूगर' यहीं से उन्होंने नए नाम को अपना लिया और इसके साथ जोड़ लिया शहर ए पैदाइश ‘लुधियानवी’।
'चल बसा दाग,अहा! मय्यत उसकी जेब-ए-दोष है
आखिरी शायर जहानाबाद का खामोश है
इस चमन में होंगे पैदा बुलबुल-ए-शीरीज भी
सैकडों साहिर भी होगें, सहीने इजाज भी
हूबहू खींचेगा लेकिन इश्क की तस्वीर कौन'
मशहूर शायर 'कैफी आजमी' ने 'तल्खियां' की तारीफ में कहा था ~
'मैं अक्सर यह सोचने पर मजबूर हो जाता हूं कि मैं साहिर को उनकी शायरी के जरिये जानता हूं या फिर उनकी शायरी को खुद उनके जरिये से? मैं यह कबूल करता हूं कि इस बारे में मैं अभी तक किसी नतीजे पर नही पहुंचा हूँ। ऐसा महसूस होता है कि, साहिर ने अपनी शख्सियत का जादू अपनी शायरी में उतार दिया है और उनकी शायरी के जादू का अक्स उनकी शख्सियत में हूबहु उतर आया है। तल्खियां पढते वक़्त ऐसा महसूस होता है कि शायर की रुह अपनी बुलंद तथा साफ आवाज में बात कर रही है'
साहिर को जब पंजाब में दंगों की खबर मिली तो वह बहुत परेशान हुए उन्होंने लिखा ~
'ये जलते हुए घर किसके हैं, ये कटे हुए तन किसके हैं
तकरीम के अंधे तूफां में, लुटते हुए गुलाब किसके हैं
ऐ सहबर मुल्क ओ कौम बता, ये किसका लहू है और कौन मरा'
मुंबई में अपने संघर्ष को उन्होंने कुछ यूँ बयां किया ~
'यार ! ये मुम्बई शहर है, बाहर से आये लोगों से दो साल जद्दोज़हद मांगता है और इसके बाद बड़े प्यार से गले लगाता है।'
उनकी फिल्मों में गीत लिखने की शुरुआत १९४५ में हुई। उन्होंने पहली बार फ़िल्म 'आजादी की राह पर' के लिए गीत लिखे। इस दौरान इनकी मुलाकात मजरूह सुलतानपुरी, कैफी आज़मी, मजाज़ लखनवी जैसी हस्तियों से हुई।
साहिर की शोहरत का आलम यह था कि जब बी आर चोपड़ा के छोटे भाई यश चोपड़ा मुंबई आए तो उन्होंने किसी हीरो हीरोइन से नहीं बल्कि साहिर से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी। साहिर साहब की एक और दिलचस्प बात उनके जो गीत लता जी गाती थीं। उस गीत की फ़ीस वो लता जी की फ़ीस से १ रुपए ज्यादा लेते थे। इस कारण लता जी ने साहिर साहब के काफी गीत नहीं गाये। बाद में बी आर चोपड़ा के समझाने पर लता मंगेशकर वापस साहिर के गीत गाने लगीं।
साहिर साहब की शायरी के अलग अलग पहलू ~
#एक_तरफ_मोहब्बत_नजर_आती_है
तआरुफ़ रोग बन जाए तो उसको भूलना बेहतर
तआलुक बोझ बन जाए तो उसको तोड़ना अच्छा
वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन
उसे इक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ना अच्छा
#तो_दूसरी_तरफ_ताजमहल_पर_खफा_हो_रहे_हैं
ये चमनज़ार ये जमुना का किनारा ये महल
ये मुनक़्क़श दर-ओ-दीवार, ये महराब ये ताक़
इक शहंशाह ने दौलत का सहारा ले कर
हम ग़रीबों की मुहब्बत का उड़ाया है मज़ाक़
मेरी महबूब कहीं और मिला कर मुझ से!
#किसी_नज़्म_में_अच्छी_सुबह_की_उम्मीद
वो सुबह कभी तो आएगी, वो सुबह कभी तो आएगी
इन काली सदियों के सर से, जब रात का आंचल ढलकेगा
जब अम्बर झूम के नाचेगी, जब धरती नग़मे गाएगी
वो सुबह कभी तो आएगी …
#तो_कहीं_समाज_की_गलतियों_पे_तंज
ये महलों, ये तख़्तों, ये ताजों की दुनिया
ये इनसां के दुश्मन समाजों की दुनिया
ये दौलत के भूखे रिवाज़ों की दुनिया
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है
#तो_कभी_रूमानी
अभी ना जाओ छोड़ के,
कि दिल अभी भरा नहीं
#तो_कभी_दार्शनिक_भाव
मैं पल दो पल का शायर हूं
पल दो पल मेरी कहानी है
#तो_कभी_एक_खिन्न_कवि
कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है
#तो_कभी_एक_समर्पित_कवि
मेरे दिल में आज क्या है
तू कहे तो मैं बता दूं
#जीवन_से_संतुष्ट_भाव
मांग के साथ तुम्हारा
मैंने मांग लिया संसार!
#प्रेम_से_समझौता_करने_का_भाव
चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाएं हम दोनों
#मोहब्बत_में_निराशा
जाने वो कैसे लोग थे जिनके
प्यार को प्यार मिला
#एक_निश्चिंत_कवि
मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया
#एक_असांसारिक_भाव
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है
#देशप्रेम_की_भावना
ये देश है वीर जवानों का
#एक_विद्रोही_शायर
जिन्हें नाज़ है हिंद पर
वो कहां है
#एक_निराशावादी_भाव
तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-जिंदगी से हम

This podcast uses Anchor (from Spotify) for stats, tracking, and dynamic audio. What this means Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.